तिरहुत स्नातक चुनाव को लेकर अभिषेक झा का जनसंपर्क तेज, शिक्षकों और मतदाताओं से मांगा समर्थन

कार्यक्रम के दौरान अभिषेक झा
Hajipur News : तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी अभिषेक झा ने हाजीपुर और बेलसर में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने शिक्षकों और स्नातक मतदाताओं से मिलकर उनके हितों की प्रभावी आवाज बनने का आश्वासन दिया. इस दौरान उन्होंने समर्थन की अपील की.
Hajipur News : तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित प्रत्याशी अभिषेक झा ने शुक्रवार को हाजीपुर और बेलसर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर शिक्षकों, स्नातक मतदाताओं और एनडीए कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने समर्थन की अपील करते हुए कहा कि निर्वाचित होने पर वह स्नातक मतदाताओं और शिक्षकों के हितों की प्रभावी आवाज बनेंगे.
डाइट परिसर में शिक्षकों से किया संवाद
हाजीपुर शहर के दिग्घी स्थित डाइट परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अभिषेक झा ने शिक्षकों से मुलाकात की. उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं और अपेक्षाओं को सुना तथा उनसे आगामी चुनाव में समर्थन देने की अपील की. इस अवसर पर शिक्षकों ने उनका स्वागत किया और सहयोग का आश्वासन दिया.
सोरहथा कॉलेज में विजन किया साझा
इसके बाद अभिषेक झा बेलसर प्रखंड स्थित प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, सोरहथा पहुंचे. यहां उन्होंने शिक्षकों के साथ संवाद कर अपने विजन और प्राथमिकताओं से उन्हें अवगत कराया. उन्होंने कहा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विकास और शिक्षकों के हितों की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी.
महेश चौक पर मतदाता मिलन समारोह को किया संबोधित
जनसंपर्क अभियान के क्रम में अभिषेक झा बेलसर बाजार स्थित महेश चौक पहुंचे. यहां आयोजित मतदाता मिलन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने एनडीए की नीतियों और अपनी प्राथमिकताओं को विस्तार से रखा. उन्होंने मतदाताओं से अधिक से अधिक समर्थन देने की अपील की और कहा कि जनविश्वास के बल पर क्षेत्र के विकास और शिक्षकों के हितों के लिए निरंतर कार्य करेंगे.
जदयू प्रखंड अध्यक्ष ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता
महेश चौक पर आयोजित मतदाता मिलन समारोह की अध्यक्षता बेलसर प्रखंड जदयू अध्यक्ष प्रेम निषाद ने की. कार्यक्रम में एनडीए के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शिक्षक और बड़ी संख्या में स्नातक मतदाता उपस्थित रहे.
Also Read : हाजीपुर में 24 जुलाई को लगेगा सोलर मेला, एक ही जगह मिलेगी आवेदन, लोन और सब्सिडी की सुविधा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











