Bihar News: वैशाली में पुल के नीचे मिला युवती का शव, पुलिस सुलझा रही है हत्या की गुत्थी

Edited by Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

Bihar News: युवती का शव पानी भरे इलाके में तैर रहा था. उसके गले में गमछा बंधा था जिसके दूसरे किनारे पर ईंट बंधा था. शव बरामदगी के बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव ने शव को पानी से निकाला. युवती की पहचान अब तक नहीं हो पायी है.

विज्ञापन

Bihar News: हाजीपुर. बिहार के वैशाली जिले में सड़क किनारे युवती का शव मिला है. राघोपुर थाना क्षेत्र के हरिपुर पंचायत के हुसैनाबाद गांव के चिलौनी धार में पुल के नीचे रविवार सुबह 10 बजे एक युवती का शव मिला. युवती का शव पानी भरे इलाके में तैर रहा था. उसके गले में गमछा बंधा था जिसके दूसरे किनारे पर ईंट बंधा था. शव बरामदगी के बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव ने शव को पानी से निकाला और कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है. युवती की पहचान अब तक नहीं हो पायी है.

लोगों ने शव को तैरते हुए देखा

बताया जाता है कि हरिपुर पंचायत के हुसैनाबाद गांव के पास चिलौनी धार में रविवार सुबह खेत जा रहे ग्रामीणों को एक शव पानी में दिखा. इसके बाद लोगों के शोर मचाने पर मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई. वहीं किसी ने घटना की जानकारी राघोपुर थाना और 112 पुलिस को दूरभाष पर दिया. सूचना मिलते ही राघोपुर थाना और 112 पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गई. शव को लोगों के सहयोग से पानी से निकाल लिया गया है.

Also Read: यूपी में भी बहुत सरल थी दुर्गापूजा की 250 साल पुरानी पद्धति, बिना वैदिक मंत्र के पूजा करने का था विधान

हत्या के बाद शव छुपाने का था प्रयास

मामले में थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि एक युवती का शव मिला है. युवती के गले में गमछा से पत्थर बंधा था. प्रथम दृष्टया युवती की हत्या कर शव को पानी में फेंकने का लग रहा है. फिलहाल युवती की पहचान नहीं की जा सकी है. आसपास के लोगों से जानकारी इकट्ठा की जा रही है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. पुलिस का दावा है कि जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन