विधानसभा चुनाव में टेंट लगाया, अब भुगतान के लिए भटक रहा संचालक

Bihar Assembly Election 2025: हाजीपुर में छह माह बाद जिला निर्वाचन कार्यालय से मिला चौंकाने वाला जवाब, कहा- आपने नहीं, दूसरे वेंडर ने किया था काम
Bihar Assembly Election 2025: विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान प्रशासनिक कार्यों के लिए टेंट एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने वाले एक स्थानीय टेंट संचालक को अब अपनी बकाया राशि के भुगतान के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं.भुगतान नहीं होने से परेशान टेंट संचालक ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, पटेढ़ी बेलसर को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.
कार्यादेश मिलने के बाद उपलब्ध कराई थी चुनावी सामग्री
बेलसर थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव निवासी टेंट व्यवसायी पप्पू कुमार पांडे ने बीडीओ को दिए आवेदन में बताया है कि प्रखंड कार्यालय के ज्ञापांक 1012, दिनांक 14 अक्टूबर 2025 के तहत उन्हें विधानसभा चुनाव से संबंधित कार्य करने का आदेश दिया गया था. आदेश के बाद उन्होंने चुनावी कार्यों के लिए टेंट, पंडाल,जरनेटर,कुर्सी,टेबल,बिस्तर,लाइट,पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराईं. कार्य शुरू करने के लिए उन्हें अग्रिम राशि के रूप में एक लाख रुपये का भुगतान चेक के माध्यम से किया गया था.
अधिकारियों द्वारा जल्द भुगतान का आश्वासन दिया गया था
आवेदन के अनुसार विधानसभा चुनाव का पूरा कार्य संपन्न होने के बाद उन्होंने करीब साढ़े नौ लाख रुपये का विपत्र (बिल) कार्यालय में जमा किया. उस समय अधिकारियों द्वारा जल्द भुगतान का आश्वासन दिया गया.

जिला निर्वाचन कार्यालय से मिला हैरान करने वाला जवाब
टेंट संचालक का आरोप है कि विधानसभा चुनाव समाप्त हुए छह माह से अधिक समय गुजर जाने के बाद जब वह स्वयं जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर भुगतान की स्थिति की जानकारी लेने गए तो वहां से उन्हें हैरान करने वाला जवाब मिला.उन्हें बताया गया कि संबंधित कार्य उनके द्वारा नहीं बल्कि जिला स्तर पर चयनित किसी अन्य वेंडर द्वारा कराया गया था. यह सुनकर वह स्तब्ध रह गए, क्योंकि उनके पास कार्यादेश से लेकर भुगतान के अग्रिम दस्तावेज और कार्य निष्पादन से जुड़े प्रमाण मौजूद हैं. उन्होंने प्रखंड प्रशासन से अविलंब बकाया राशि का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है.
Also Read: नई ट्रांसफर पॉलिसी को 17 जून को मिल सकती है मंजूरी, इस तरह मिलेंगे शिक्षकों को नए स्कूल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










