hajipur news. 1600 मीटर में भूषण व 800 मीटर में सुशांत बने विजेता
Published by : RAHUL RAY Updated At : 01 Jan 2026 5:47 PM
महनार प्रखंड की हसनपुर पंचायत स्थित सैनिक परीक्षण केंद्र में दौड़ प्रतियोगिता
महनार. महनार प्रखंड की हसनपुर पंचायत स्थित सैनिक परीक्षण केंद्र में दौड़ प्रतियोगिता हुई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सुदेश कुमार सिंह उपस्थित रहे. समाजसेवी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सेना व खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं. प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. 1600 मीटर दौड़ में भूषण कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 800 मीटर दौड़ में सुशांत कुमार विजेता बने. दोनों विजेताओं को मेडल, कप एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर नीरज कुमार सिंह, सत्यम कुमार, धीरज कुमार, गौरव कुमार, सचिन कुमार, शिवम कुमार, अनिमेश कुमार, धीरज कुमार, विकास कुमार, धर्मवीर कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










