Hajipur News : गोरौल में कार से कुचल कर वृद्ध की मौत

Updated at : 27 Jan 2025 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
Hajipur News : गोरौल में कार से कुचल कर वृद्ध की मौत

हाजीपुर-मजफ्फरपुर एनएच पर गोरौल थाने के महमदपुर दरिया गांव के निकट रविवार की देर शाम तेज रफ्तार कार ने एक वृद्ध को धक्का मार दिया. टक्कर के बाद वृद्ध का शव कार के बंपर में फंस गया. इस दौरान करीब आधा किलोमीटर दूर तक शव कार के साथ घसीटता चला गया. हस घटना में घटनास्थल पर ही वृद्ध की मौत हो गयी.

विज्ञापन

गोरौल. हाजीपुर-मजफ्फरपुर एनएच पर गोरौल थाने के महमदपुर दरिया गांव के निकट रविवार की देर शाम तेज रफ्तार कार ने एक वृद्ध को धक्का मार दिया. टक्कर के बाद वृद्ध का शव कार के बंपर में फंस गया. इस दौरान करीब आधा किलोमीटर दूर तक शव कार के साथ घसीटता चला गया. हस घटना में घटनास्थल पर ही वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गांव के ही 60 वर्षीय रामसेवक सिंह के रूप में की गयी. वृद्ध की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल के समीप एनएच को जाम कर दिया. इसकी सूचना पर गोरौल और भगवानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी. आक्रोशित लोगों ने पुलिस को खदेड़ दिया. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कराया. हंगामा शांत होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वृद्ध की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

लोगों के आक्रोश से बैकफुट पर रही पुलिस : सड़क जाम की सूचना मिलते ही गोरौल थानाध्यक्ष रौशन कुमार और भगवानपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार के अलावा अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार, एसआइ अभय शंकर सिंह, शैलेंद्र कुमार, सहायक अवर निरीक्षक महेश सिंह, उमाकांत सिंह सहित काफी संख्या में पुलिस जवान मौके पर पहुंच गये. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोगों ने पुलिस को खदेड़ दिया. आक्रोशित लोग पीड़ित परिवार को मुआवजा व दोषी कार चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. सड़क जाम के दौरान लोगों के आक्रोश को देखते हुए कई बार पुलिस को पीछे हटना पड़ा. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कराया. हंगामा शांत होने के बाद परिचालन सामान्य हो सका.

हादसे के बाद चालक कार के साथ हुआ फरार

रविवार की शाम वृद्ध सामान की खरीदारी करने के बाद वापस अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही एक लग्जरी कार ने वृद्ध को धक्का मार दिया. धक्का लगते ही वृद्ध कार के बंपर में फंस गया. भागने के दौरान कार चालक वृद्ध को करीब आधा किलोमीटर दूर तक घसीटता चला गया. राजकीय मध्य विद्यालय, इस्लामपुर के निकट वृद्ध का शरीर कार से अलग हुआ. इस घटना में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि चालक कार के साथ मौके से भाग निकलने में सफल रहा. इसकी सूचना मिलते ही परिजनों के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गये. आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क को जाम कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन