Hajipur News : अधिवक्ताओं ने काली पट्टी लगाकर किया काम

महनार अनुमंडल विधिक संघ, महनार के तत्वावधान में मंगलवार को केंद्र सरकार द्वारा लाये गये अधिवक्ता संशोधन विधेयक के खिलाफ अधिवक्ताओं ने काला पट्टी बांधकर अपने-अपने न्यायिक कार्यों का निर्वहन किया.
महनार. महनार अनुमंडल विधिक संघ, महनार के तत्वावधान में मंगलवार को केंद्र सरकार द्वारा लाये गये अधिवक्ता संशोधन विधेयक के खिलाफ अधिवक्ताओं ने काला पट्टी बांधकर अपने-अपने न्यायिक कार्यों का निर्वहन किया. संघ के सचिव अधिवक्ता मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने उक्त विधेयक को वापस नहीं लिया तो संघ आने वाले समय में व्यापक स्तर पर आंदोलन करेगा. कहा कि यह विधेयक अधिवक्ताओं के हितों के खिलाफ है और उन्हें कमजोर करने का प्रयास है. इस विधेयक के विरोध में मंगलवार को संघ के अध्यक्ष राम पुकार सिंह, सचिव मुकेश कुमार सिंह, एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, दिनेश राय, बलराम झा, विश्व विजय सिंह, रणजीत मिश्रा, धर्मेंद्र झा, राजकुमार श्रीवास्तव सहित कई अन्य अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांध कर न्यायिक कार्यों को किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




