ePaper

hajipur news. धान की बुआई करने के दौरान ठनका गिरने से युवक की मौत

Updated at : 17 Jul 2025 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. धान की बुआई करने के दौरान ठनका गिरने से युवक की मौत

राजापाकर प्रखंड की भलुई पंचायत में हुई घटना, 40 वर्षीय ललन राय के रूप में हुई पहचान

विज्ञापन

राजापाकर. प्रखंड क्षेत्र के भलुई पंचायत में गुरुवार की शाम ठनका गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान स्थानीय 40 वर्षीय ललन राय के रूप में हुई. इस संबंध में बताया जाता है कि ठनका गिरने एवं तेज आवाज के कारण खेत में धान बुआई करने के दौरान अचेत अवस्था में परिजनों ने उक्त व्यक्ति को देखा. गंभीर स्थिति में इसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित किया. बताया जाता है कि ललन राय शाम को अपने घर से थोड़ी दूर स्थित खेत में धान बुआई करने गया था. शाम आठ बजे तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजन उसे खेत में देखने गये. जहां वह अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था. स्थानीय ग्रामीण एवं परिजन भारी संख्या पर मौके पर जूटे एवं इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक ललन राय भाई में अकेले था, उसके पांच बच्चे हैं. जिसमें तीन लड़का एवं दो लड़की है जो सभी छोटे-छोटे हैं. मृतक बेहद गरीब परिवार से आता है. वह मजदूरी एवं खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. मृतक के चले जाने से परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है. वहीं परि जनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है. समाचार लिखे जाने लिखे जाने तक थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Shashi Kant Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन