hajipur news. पैदल जा रहे वृद्ध को बाइक ने मारी ठोकर, अस्पताल जाने के दौरान तोड़ा दम

Published by : RAHUL RAY Updated At : 01 Jan 2026 7:52 PM

विज्ञापन

राजापाकर थाना क्षेत्र के बभनी मठ चौक के समीप हुआ हादसा, रामपुर ब्रह्मदास पंचायत के जाफरपट्टी निवासी 74 वर्ष वर्षीय बसंत साह के रूप में हुई पहचान

विज्ञापन

राजापाकर. राजापाकर थाना क्षेत्र के बभनी मठ चौक के समीप गुरुवार की शाम पैदल जा रहे एक वृद्ध को तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी गयी. घायल वृद्ध की पहचान उक्त थान क्षेत्र की रामपुर ब्रह्मदास पंचायत के जाफरपट्टी निवासी 74 वर्ष वर्षीय बसंत साह के रूप में की गयी. घायल को अस्पताल ले जाने के क्रम में ही मौत हो गयी. इस संबंध में परिजनों ने बताया कि मृतक घर का समान लाने गये थे, समान लेकर लौटने के दौरान उक्त स्थान के समीप एक तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से जोरदार ठोकर मार कर मौके से फरार हो गया. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया. लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. जिसके बाद परिजन शव लेकर वापस घर लौट गये. मौत की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष गौरी शंकर बैठा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. वही मृतक के पुत्र संतु कुमार व पत्नी सावित्री देवी ने पुलिस और प्रशासन से दोषी बाइक चालक के विरुद्ध आवश्यक कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAHUL RAY

लेखक के बारे में

By RAHUL RAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन