Hajipur News : जांच में 158 वाहन पकड़े गये, 4.27 लाख का जुर्माना

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News : जांच में 158 वाहन पकड़े गये, 4.27 लाख का जुर्माना

विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कुल 158 छोटे-बड़े वाहनों की जांच की गयी. जांच के क्रम में कुल चार लाख 27 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया. इस अभियान का नेतृत्व डीटीओ धीरेंद्र कुमार ने किया.

विज्ञापन

हाजीपुर. विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कुल 158 छोटे-बड़े वाहनों की जांच की गयी. जांच के क्रम में कुल चार लाख 27 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया. इस अभियान का नेतृत्व डीटीओ धीरेंद्र कुमार ने किया. उनके साथ रविकांत कुमार शर्मा, प्रिया कुमारी, इएसआइ अधिकारी एवं अन्य कर्मी शामिल थे. यह जांच अभियान रामाशीष चौक, मुजफ्फरपुर मार्ग, पासवान चौक, जढुआ और हाजीपुर-जंदाहा मुख्य मार्ग सहित कई स्थानों पर चलाया गया. डीटीओ की टीम ने प्रदूषण, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन बीमा, ओवरलोड, लहरिया कट, बिना हेलमेट व उलटी लेन में चलने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की. एमवीआइ संतोष कुमार सिंह ने मौके पर बिना नंबर प्लेट की नयी बाइक और दो इ-रिक्शा जब्त किये. अभियान के दौरान सर्वाधिक मामले बिना हेलमेट चलने और उलटी दिशा में वाहन चलाने के पाये गये. वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए वाहन अधिनियम का पालन करने की सख्त हिदायत दी गयी. विभाग ने ऐसे विशेष जांच को आगे भी जारी रखने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shah Abid Hussain

लेखक के बारे में

By Shah Abid Hussain

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन