hajipur news. जफराबाद टोंक दियारा में पुलिस ने देसी शराब की 15 भट्ठियां की ध्वस्त

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. जफराबाद टोंक दियारा में पुलिस ने देसी शराब की 15 भट्ठियां की ध्वस्त

पुलिस ने करीब 12 हजार लीटर कच्चा जावा को नष्ट कर शराब बनाने वाले उपकरण को जला दिया और लगभग 90 लीटर देसी शराब जब्त कर ली

विज्ञापन

राघोपुर. रुस्तमपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर जफराबाद टोंक दियारा नदी किनारे में संचालित देसी शराब की 15 भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान पुलिस ने करीब 12 हजार लीटर कच्चा जावा को नष्ट कर शराब बनाने वाले उपकरण को जला दिया और लगभग 90 लीटर देसी शराब जब्त कर ली. रुस्तमपुर थाना की पुलिस ने मौके से प्लास्टिक ड्रम, टिन का ड्रम अन्य सामान को नष्ट कर दिया. हालांकि इस दौरान पुलिस किसी तस्कर को गिरफ्तार नहीं कर सकी. पुलिस को आता देख शराब तस्कर फरार हो गया. पुलिस तस्कर की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम के साथ पहुंच कर जफराबाद टोंक दियारा में नदी के किनारे भट्टीयों को ध्वस्त किया गया. तस्करों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. उनकी पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. बीते दिनों पुलिस ने सुकुमारपुर दियारा में अभियान चलाकर 10 देशी शराब की भट्टी ध्वस्त कर करीब 10 हजार लीटर कच्चा जावा को नष्ट कर दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Shaswat

लेखक के बारे में

By Abhishek Shaswat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन