Government Job: बिहार के विभागों ने भेजा रिक्त पदों का ब्योरा, साल के अंत तक होगी बंपर बहाली

Updated at : 19 Aug 2022 1:17 PM (IST)
विज्ञापन
Government Job: बिहार के विभागों ने भेजा रिक्त पदों का ब्योरा, साल के अंत तक होगी बंपर बहाली

बिहार सरकार में सबसे ज्यादा रिक्तियां शिक्षा विभाग में है, जहां एक लाख 80 हजार शिक्षकों के खाली पड़े पदों पर जल्द ही नियोजन प्रक्रिया शुरू होने वाली है. विभागीय सूत्रों की मानें तो सितंबर से शिक्षक नियोजन के सातवें चरण की बहाली प्रक्रिया शुरू हो सकती है

विज्ञापन

पटना: प्रदेश में सरकारी नौकरी को लेकर इन दिनों बयानबाजी तेज है. सरकार भी नौकरी सृजन करने के लिए कोशिश कर रही है. गृह विभाग ने कुछ दिनों पहले से संबंधित विभागों और जिलों से रिक्तियों का ब्योरा मांगा था और सभी ने अब ब्योरा भेज भी दिया है. बिहार में पुलिस विभाग ने 12 हजार रिक्तियों का ब्योरा भेजा है, जिसमें सब इंस्पेक्टर, सार्जेंट, सहायक जेलर और 10 हजार सिपाही के पद शामिल हैं, कृषि विभाग ने साढ़े 8 सौ रिक्तियों का ब्योरा भेजा है.

शिक्षक नियोजन के सातवें चरण की बहाली जल्द

बिहार सरकार में सबसे ज्यादा रिक्तियां शिक्षा विभाग में है, जहां एक लाख 80 हजार शिक्षकों के खाली पड़े पदों पर जल्द ही नियोजन प्रक्रिया शुरू होने वाली है. कुल 40 हजार 506 प्रधान शिक्षकों का भी शिक्षा विभाग और बीपीएससी ने ब्योरा भेजा है और इन पदों पर भी जल्द बहाली शुरू हो सकती है. विभागीय सूत्रों की मानें तो सितंबर से शिक्षक नियोजन के सातवें चरण की बहाली प्रक्रिया शुरू हो सकती है, जिसमें सबसे पहले प्रारंभिक स्कूलों में खाली पड़े पदों को भरा जाएगा.

पुलिस विभाग में 12 हजार है रिक्तियां

इसके साथ ही पुलिस विभाग ने 12 हजार रिक्तियों का ब्योरा भेजा है जिसमें सब इंस्पेक्टर, सार्जेंट, सहायक जेलर और 10 हजार सिपाही के पद शामिल हैं, वहीं कृषि विभाग ने साढ़े 8 सौ रिक्तियों का ब्योरा भेजा है जिसमें प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, सांख्यिकी समन्वयक शामिल हैं. वहीं, वर्षों से राजस्व विभाग में सर्वेक्षण अमीन के पद भी खाली पड़े हैं. इस पर भी जल्द ही बहाली शुरू होगी. विभाग ने 2000 से ज्यादा सर्वेक्षण अमीन का ब्योरा भेज दिया है.

स्वास्थ्य विभाग में 12 हजार की बहाली होगी

शिक्षा के बाद दूसरा सबसे ज्यादा बहाली करने वाला विभाग स्वास्थ्य विभाग होगा जहां एक साथ लगभग 12 हजार बहाली होगी और विभाग ने इसका ब्योरा भी सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दिया है. यानि आयुष चिकित्सक, नर्स, लैब टेक्नीशियन की बहाली होगी. इसके साथ ही जल्द ही तकनीकी सेवा आयोग, बीपीएससी समेत सभी विभागों में वैकेंसी निकाले जाने की तैयारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन