कोरोना काल में पेंशनर को सरकार ने दी राहत, अब 28 फरवरी तक दे सकेंगे जीवन प्रमाणपत्र

Published at :12 Dec 2020 11:22 AM (IST)
विज्ञापन
कोरोना काल में पेंशनर को सरकार ने दी राहत, अब 28 फरवरी तक दे सकेंगे जीवन प्रमाणपत्र

पटना. कोरोना संक्रमण के इस काल में सरकार ने पेंशनरों को बड़ी राहत दी है. अब सभी पेंशनर अपना जीवन प्रमाणपत्र 28 फरवरी, 2021 तक जमा कर सकते हैं. पहले इसे जमा करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर, 2020 तक रखी गयी थी.

विज्ञापन

पटना. कोरोना संक्रमण के इस काल में सरकार ने पेंशनरों को बड़ी राहत दी है. अब सभी पेंशनर अपना जीवन प्रमाणपत्र 28 फरवरी, 2021 तक जमा कर सकते हैं.

पहले इसे जमा करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर, 2020 तक रखी गयी थी. केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत ए‌वं पेंशन मंत्रालय के स्तर से भी इसके लिए तारीख बढ़ाने का आदेश जारी किया गया था.

इसके मद्देनजर राज्य के वित्त विभाग ने पेंशन जारी करने वाले बैंकों और कोषागार पदाधिकारी को खासतौर से निर्देश जारी किया है.

इससे सभी पेंशनरों को कोविड-19 संक्रमण के दौरान अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की अतिरिक्त मोहलत मिल जायेगी. साथ ही इससे इनकी पेंशन भी बंद नहीं होगी.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन