gopalganj news : थावे के थोक चावल व्यवसायी को झझवां हाइवे पर चाकू घोंपकर हत्या

Updated:
विज्ञापन
gopalganj news : थावे के थोक चावल व्यवसायी को झझवां हाइवे पर चाकू घोंपकर हत्या

gopalganj news : मांझा थाना क्षेत्र के झाझवा गांव के समीप अज्ञात बदमाशों ने थावे के थोक चावल व्यवसायी को चाकू मार कर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देकर भागने में कामयाब रहे

विज्ञापन

गोपालगंज. मांझा थाना क्षेत्र के झाझवा गांव के समीप अज्ञात बदमाशों ने थावे के थोक चावल व्यवसायी को चाकू मार कर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देकर भागने में कामयाब रहे. मृतक की पहचान थावे थाना क्षेत्र के थावे बाजार के निवासी काशीनाथ प्रसाद का पुत्र सुनील कुमार के रूप में की गई है. मृतक के परिजनों ने बताया कि शनिवार को लहना वसूलने महम्मदपुर बरौली, सिधवलिया को बाइक से गए थे. इसी दौरान वापस लौट के क्रम में मांझा थाना के झाझवा गांव के समीप एनएच 27 पर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने सीने पर चाकू से हमला करने के दौरान व्यवसायी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां व्यवसायी की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गई. जबकि स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Kumar

लेखक के बारे में

By Shailesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन