बैकुंठपुर में अंतिम दिन मतदाता पुनरीक्षण की हुई समीक्षा

Updated:
विज्ञापन
बैकुंठपुर में अंतिम दिन मतदाता पुनरीक्षण की हुई समीक्षा

बैकुंठपुर. प्रखंड मुख्यालय में मतदाता विशेष पुनरीक्षण कार्य के अंतिम दिन शनिवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

बैकुंठपुर. प्रखंड मुख्यालय में मतदाता विशेष पुनरीक्षण कार्य के अंतिम दिन शनिवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. प्रखंड कार्यालय के सभासदन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी नंदकिशोर साह कर रहे थे. बैठक में बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों से अंतिम दिन तक किये गये कार्यों से संबंधित जानकारी एकत्रित की गयी. बताया गया कि जिन बीएलओ के क्षेत्र में मृत मतदाता पाये गये हैं, उनका नाम सूची से विलोपित करने के लिए अनुशंसा की जायेगी. लंबे समय से गांव से बाहर रह रहे मतदाताओं के बारे में विभागीय निर्देश के बाद निर्णय लेने की बात बतायी गयी. बीडीओ ने बैकुंठपुर की कुल 22 पंचायतों की बारी-बारी से समीक्षा की. इस दौरान परसौनी पंचायत से समीक्षा शुरू की गयी. करीब तीन घंटे तक चली बैठक में प्यारेपुर पंचायत की समीक्षा दोपहर बाद की गयी. बीडीओ ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में बेवजह वोटरों का नाम सूची से विलोपित नहीं किया जायेगा. ऐसा करने वाले बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. बैठक में विभिन्न पंचायतों के बीएलओ, पर्यवेक्षक एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी सीमा कुमारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रवींद्र कुमार राय भी शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन