जादोपुर में पानी गिराने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, आठ घायल

Updated:
विज्ञापन
जादोपुर में पानी गिराने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, आठ घायल

गोपालगंज. जादोपुर थाना क्षेत्र के ओलीपुर गांव में बुधवार को मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. पानी गिराने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों से कुल आठ लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

गोपालगंज. जादोपुर थाना क्षेत्र के ओलीपुर गांव में बुधवार को मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. पानी गिराने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों से कुल आठ लोग घायल हो गये. घायलों में ब्यास प्रसाद चौरसिया, सनी कुमार चौरसिया, सुमंत कुमार चौरसिया और रिंकू देवी शामिल हैं. सभी को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के दौरान एक युवक पर फरसा और चाकू से जानलेवा हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों के मुताबिक युवक को गहरे जख्म आये हैं और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. इस घटना में सचिन कुमार, राम हृदय भगत, राजेश भगत और रोहित कुमार को नामजद आरोपित बनाया गया है. पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने पहले से ही साजिश के तहत हमला किया. वहीं, पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन