गोपालगंज नगर परिषद में पूर्व ईओ विमल कुमार को श्रद्धांजलि, परिजनों को 10 करोड़ मुआवजा और CBI जांच की मांग
नगर परिषद में इओ को श्रद्धांजलि देते चेयरमैन, वार्ड पार्षद,कर्म
गोपालगंज में नगर परिषद के पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की कथित हत्या के विरोध में शोकसभा आयोजित हुई. इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने घटना की निंदा करते हुए परिजनों के लिए 10 करोड़ रुपये की सहायता और CBI जांच की मांग की है.
गोपालगंज: नगर परिषद के पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की कथित हत्या पर सोमवार को नगर परिषद सभागार में शोकसभा आयोजित की गई. इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं नगर परिषद के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
कर्मठ और ईमानदार पदाधिकारी बताया
शोकसभा को संबोधित करते हुए नगर परिषद के सभापति हरेंद्र कुमार चौधरी ने विमल कुमार को कर्मठ, ईमानदार और मिलनसार पदाधिकारी बताते हुए उनकी हत्या की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि इस घटना से नगर परिषद परिवार को गहरा आघात पहुंचा है और पूरे निकाय परिवार में शोक का माहौल है.
10 करोड़ रुपये की सहायता और सरकारी नौकरी की मांग
सभापति हरेंद्र कुमार चौधरी ने बिहार सरकार से मृतक के परिजनों को 10 करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता देने तथा परिवार के एक आश्रित को नगर विकास एवं आवास विभाग में उपयुक्त सरकारी नौकरी देने की मांग की. उन्होंने कहा कि सरकार को पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए.
सीबीआई जांच कराने की मांग
उन्होंने मामले की सीबीआई जांच कराने की भी मांग की. उनका कहना था कि मृतक के परिजनों ने इस मामले में एक सत्तारूढ़ दल के विधायक का नाम लिया है, इसलिए निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच आवश्यक है. उन्होंने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच होने से आम लोगों का कानून व्यवस्था और न्यायिक प्रक्रिया पर विश्वास मजबूत होगा.
ये लोग रहे मौजूद
शोकसभा में नगर परिषद के सभापति हरेंद्र कुमार चौधरी, उपसभापति प्रतिनिधि असलम हुसैन, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य दीपक कुमार सिंह, राहुल बैठा, पार्षद अमित कुमार गुप्ता, दिलदार हुसैन, सफाई समिति के अध्यक्ष मोहम्मद सोनू, श्यामलता देवी, संजीव कुमार सिंह, विपुल अग्रवाल, पार्षद प्रतिनिधि अर्जुन मांझी, संजय श्रीवास्तव, छोटभाई, अजय शर्मा, अरुण शर्मा, पप्पू पासी सहित नगर परिषद के कई अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें: सम्राट चौधरी ने प्रशांत किशोर को दी जीत की बधाई, 1995 के बाद पहली बार बांकीपुर में हारी बीजेपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











