गोपालगंज: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत पर पंचदेवरी में जनसुराज कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

Updated:
विज्ञापन

मिठाई बांटकर खुशी का इजहार करते जनसुराज कार्यकर्ता

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज की जीत के बाद पंचदेवरी में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल है. प्रशांत किशोर की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और नारे लगाकर खुशी मनाई. यह जीत बिहार की राजनीति में बदलाव का संकेत मानी जा रही है.

विज्ञापन

Gopalganj News: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की जीत की खबर मिलते ही पंचदेवरी में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल बन गया. जनसुराज नेता एवं सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष बृज किशोर दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आम लोगों के बीच मिठाई बांटकर जीत की खुशी मनाई.

विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया और प्रशांत किशोर के समर्थन में नारे लगाए. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे.

बांकीपुर का परिणाम बदलाव का संकेत : बृज किशोर दुबे

इस अवसर पर बृज किशोर दुबे ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का परिणाम बिहार की राजनीति में बदलाव का संकेत है. उन्होंने कहा कि जिस विधानसभा क्षेत्र को लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है, वहां जनसुराज की जीत यह बताती है कि जनता अब नई राजनीति और सकारात्मक परिवर्तन चाहती है.

उन्होंने कहा कि यह जीत बिहार में बदलाव की शुरुआत है और आने वाले समय में जनसुराज का जनाधार और मजबूत होगा.

कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को दी बधाई

जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में गुड्डू पांडेय, राजाराम सिंह, अमलेश कुमार, बबलू श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में जनसुराज कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: सम्राट चौधरी ने प्रशांत किशोर को दी जीत की बधाई, 1995 के बाद पहली बार बांकीपुर में हारी बीजेपी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन