जेपी सेनानी व पूर्व विधायक विद्याभूषण सिंह का निधन, बसंतपुर से 1977 में रहे थे विधायक

Updated:
विज्ञापन
 फोटो 08 विद्याभूषण सिंह फाइल फोटो  | Prabhat Khabar Network

विद्याभूषण सिंह, फाइल फोटो

बसंतपुर विधानसभा के पूर्व विधायक और जेपी सेनानी विद्या भूषण सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन

गोपालगंज: बैकुंठपुर प्रखंड के ग्राम सबीली निवासी जेपी सेनानी एवं पूर्व विधायक विद्याभूषण सिंह का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. वे वर्ष 1977 में सीवान जिले के बसंतपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे थे. इसके अलावा वे जेपी आंदोलन के सक्रिय सेनानी के रूप में भी जाने जाते थे.

जेपी आंदोलन में निभायी थी सक्रिय भूमिका

विद्याभूषण सिंह जेपी आंदोलन से जुड़े रहे और आंदोलन के दौरान सक्रिय भूमिका निभायी थी. राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उनकी सक्रियता के कारण क्षेत्र के लोगों के बीच उनकी अलग पहचान थी. उनके निधन की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोगों ने शोक व्यक्त किया और उनके योगदान को याद किया.

एक पुत्र और पांच पुत्रियों को छोड़ गए पीछे

परिजनों के अनुसार, विद्याभूषण सिंह अपने पीछे एक पुत्र और पांच पुत्रियों को छोड़ गए हैं. उनके निधन से परिवार में मातम पसरा हुआ है. वहीं उनके निधन पर क्षेत्र के लोगों ने गहरा दुख जताया है.

आज पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

बताया गया कि पूर्व विधायक विद्याभूषण सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार, एक अगस्त को सुबह नौ बजे उनके पैतृक गांव सबीली स्थित नदी तट पर किया जाएगा. अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है.

जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

पूर्व विधायक के निधन की खबर पर पूर्व डीआईजी राम नारायण सिंह, समाजवादी नेता एवं पूर्व जिला पार्षद विजय बहादुर यादव, पूर्व मुखिया सुनील सिंह, जेपी सेनानी चंद्रमा सिंह, मुखिया नागेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, पूर्व कांग्रेसी जिलाध्यक्ष शौकत अली, पूर्व मुखिया अजय शुक्ला सहित कई लोगों ने शोक जताया.

शोक व्यक्त करने वालों ने कहा कि विद्याभूषण सिंह के निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की.

Also Read: पीके के सामने थाने में क्यों भिड़ गए जन सुराज के दो सीनियर नेता? पूर्व डीजी आरके मिश्रा ने किशोर मुन्ना को लगाई फटकार, VIDEO वायरल


विज्ञापन
संजय कुमार अभय

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन