गोपालगंज में 480 ग्राम गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार, बथान पर छापेमारी कर पुलिस ने की कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
फोटो नं 106. थाने में गिरफ्तार गांजा तस्करी के दौरान दो तस्कर.  | Prabhat Khabar Network

थाने में गिरफ्तार गांजा तस्करी के दौरान दो तस्कर

गोपालगंज के जादोपुर में पुलिस ने छापेमारी कर 480 ग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन

गोपालगंज: जादोपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 480 ग्राम गांजा बरामद कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. जब्त गांजे की बाजार कीमत करीब 50 हजार रुपये आंकी गयी है. पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. यह कार्रवाई 30 जुलाई को वृत्ति टोला स्थित एक बथान पर की गयी.

गांजा बिक्री की सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग बथान के पास गांजा का सेवन करने के साथ उसकी बिक्री भी कर रहे हैं. सूचना के सत्यापन के बाद जादोपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बथान पर छापेमारी की.

पुलिस टीम को देखते ही एक युवक मौके से भागने लगा. पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. पूछताछ में उसकी पहचान जादोपुर वृत्ति टोला निवासी बैजनाथ यादव के पुत्र बुलेट यादव के रूप में हुई.

युवक के पास से मिला पांच ग्राम गांजा

पुलिस ने बुलेट यादव की तलाशी ली तो उसके पास से पांच ग्राम गांजा बरामद हुआ. इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर बगहा गांव निवासी दोस्त मोहम्मद के पुत्र आलाउद्दीन मियां के घर छापेमारी की.

घर से बरामद हुआ 475 ग्राम गांजा

आलाउद्दीन मियां के घर की तलाशी के दौरान पुलिस ने 475 ग्राम गांजा बरामद किया. दोनों स्थानों से बरामद गांजे की कुल मात्रा 480 ग्राम बतायी गयी है. पुलिस ने गांजा जब्त करने के साथ दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया.

अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में छापेमारी

पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. साथ ही गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

Also Read: पीके के सामने थाने में क्यों भिड़ गए जन सुराज के दो सीनियर नेता? पूर्व डीजी आरके मिश्रा ने किशोर मुन्ना को लगाई फटकार, VIDEO वायरल


विज्ञापन
मनीष राज

लेखक के बारे में

By मनीष राज

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन