गोपालगंज के राजकीय बुनियादी विद्यालय में पेयजल संकट, चापाकल खराब और नल भी बंद

Updated:
विज्ञापन
फोटो:- कचहरी स्थित वाटर कूलर पर पानी पीते स्कूल के बच्चे | Prabhat Khabar Network

कचहरी स्थित वाटर कूलर पर पानी पीते स्कूल के बच्चे

गोपालगंज के राजकीय बुनियादी विद्यालय में पेयजल संकट से बच्चे परेशान हैं। चापाकल खराब होने के कारण बच्चों को पानी के लिए कचहरी परिसर तक जाना पड़ रहा है।

विज्ञापन

गोपालगंज: जिला शिक्षा विभाग कार्यालय परिसर के समीप संचालित राजकीय बुनियादी विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के सामने पेयजल का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है. विद्यालय में लगा चापाकल कई दिनों से खराब पड़ा है, जबकि परिसर में लगे नलों से भी पानी की आपूर्ति बंद है. ऐसे में भीषण गर्मी और उमस के बीच प्यास लगने पर बच्चों को विद्यालय से बाहर कचहरी परिसर में लगे वाटर कूलर तक जाना पड़ रहा है.

विद्यालय में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने से छोटे-छोटे बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पढ़ाई के दौरान कई बार उन्हें पानी पीने के लिए स्कूल से बाहर जाना पड़ता है. इससे न केवल उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है, बल्कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है.

कई दिनों से खराब पड़ा है चापाकल

बताया गया कि विद्यालय परिसर में लगा चापाकल पिछले कई दिनों से खराब है. वहीं, स्कूल में लगे नलों से भी पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है. विद्यालय प्रबंधन की ओर से खराब चापाकल की मरम्मत और नल की जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है.

पानी के लिए स्कूल से बाहर जा रहे बच्चे

पेयजल की व्यवस्था ठप होने के कारण बच्चों को पानी पीने के लिए कचहरी परिसर स्थित वाटर कूलर तक जाना पड़ रहा है. भीषण गर्मी और उमस के बीच छोटे बच्चों का बार-बार विद्यालय से बाहर जाना उनकी परेशानी बढ़ा रहा है. इससे पढ़ाई प्रभावित होने के साथ ही किसी अप्रिय घटना की आशंका भी बनी रहती है.

दो दिनों में दूर होगी समस्या : डीइओ

इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि विद्यालय में पेयजल संकट की जानकारी मिली है. संबंधित कर्मियों को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों के भीतर खराब चापाकल की मरम्मत, नल की जलापूर्ति बहाल करने तथा पेयजल से जुड़ी सभी कमियों को दूर कर दिया जाएगा. बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: पीके के सामने थाने में क्यों भिड़ गए जन सुराज के दो सीनियर नेता? पूर्व डीजी आरके मिश्रा ने किशोर मुन्ना को लगाई फटकार, VIDEO वायरल


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन