भोरे के वसुदेवा में दिखेगी पुणे के त्रि-मंदिर की भव्यता, छात्र दल ने तैयार किया चार लाख का विशेष पंडाल

Updated:
विज्ञापन
भोरे के वसुदेवा में दिखेगी पुणे के त्रि-मंदिर की भव्यता, छात्र दल ने तैयार किया चार लाख का विशेष पंडाल

भोरे. सरस्वती पूजा को लेकर प्रखंड क्षेत्र में उत्साह का माहौल है. इस वर्ष भोरे प्रखंड का वासुदेवा गांव आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

विज्ञापन

भोरे. सरस्वती पूजा को लेकर प्रखंड क्षेत्र में उत्साह का माहौल है. इस वर्ष भोरे प्रखंड का वासुदेवा गांव आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. यहां छात्र दल समिति द्वारा महाराष्ट्र के पुणे स्थित प्रसिद्ध ””त्रि-मंदिर”” की प्रतिकृति पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. अपनी भव्यता और कलात्मकता के कारण यह पंडाल पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है. छात्र दल कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष सरस्वती पूजा को खास बनाने के लिए पुणे के प्रसिद्ध मंदिर का स्वरूप चुना गया है. इस भव्य पंडाल के निर्माण में लगभग 4 लाख रुपये की लागत आ रही है. पंडाल की ऊंचाई और उस पर की जा रही नक्काशी हू-ब-हू असली मंदिर का एहसास करा रही है. स्थानीय कारीगर दिन-रात इसे अंतिम रूप देने में जुटे हैं.

युवाओं की टोली संभाल रही है कमान

समिति के अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से इस आयोजन को भव्य रूप दिया जा रहा है. आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष दुर्गेश के साथ-साथ कार्यकर्ता अरविंद, कंचन, हरिशंकर, रामप्रवेश, मंटू, भूलेश्वर, गोलू, संजय टाइगर, राहुल, प्रियांशु, रंजन और रोहित पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं. युवाओं की यह टीम न केवल पंडाल बल्कि दर्शनार्थियों की सुविधा और सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रख रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन