एनसीयूआई निदेशक बनने के बाद पहली बार गृह जिले पहुंचे विनय कुमार शाही, हुआ भव्य स्वागत

Author Suresh rai|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन

भोरे में विनय शाही का भव्य स्वागत करते कार्यकर्ता

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gopalganj News : भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ (एनसीयूआई) के निदेशक मंडल में निर्वाचित होने पर बिहार को-ऑपरेटिव फेडरेशन के अध्यक्ष विनय कुमार शाही का गृह जिला गोपालगंज पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया. उन्होंने सहकारिता को ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बताया.

विज्ञापन

Gopalganj News : भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ (एनसीयूआई) के निदेशक मंडल में निर्वाचित होने के बाद बिहार को-ऑपरेटिव फेडरेशन के अध्यक्ष विनय कुमार शाही का शनिवार को पहली बार गृह जिला गोपालगंज पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया. उनकी इस उपलब्धि को जिले के साथ-साथ पूरे बिहार के सहकारिता क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है.

विज्ञापन

लखरांव बाग में फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

शनिवार सुबह पटना से रवाना होकर सिवान, मीरगंज और हथुआ के रास्ते जैसे ही विनय कुमार शाही ने गोपालगंज जिले की सीमा में प्रवेश किया, समर्थकों और ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया. सबसे पहले लखरांव बाग में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया.

स्वतंत्रता सेनानी बच्चा प्रसाद शाही की प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

लखरांव बाग में स्वागत के बाद विनय कुमार शाही गांधी स्मारक इंटर कॉलेज पहुंचे. यहां उन्होंने अपने पिता एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व. बच्चा प्रसाद शाही की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनका आशीर्वाद लिया.

सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने पर दिया जोर

इसके बाद भोरे स्थित लव कुश मैरेज हॉल में उनके सम्मान में अभिनंदन एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए विनय कुमार शाही ने कहा कि सहकारिता ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का सबसे प्रभावी माध्यम है. उन्होंने कहा कि सहकारिता के जरिए किसानों, छोटे व्यापारियों और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि एनसीयूआई के निदेशक मंडल में बिहार का प्रतिनिधित्व मिलना पूरे राज्य के सहकारिता परिवार का सम्मान है. सभी के सहयोग से सहकारिता आंदोलन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा.

बड़ी संख्या में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि और समर्थक

कार्यक्रम में सहकारिता क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे. इस अवसर पर अजय सिंह, भोलू शाही, राजन शाही, केशव राय, प्रदीप सिंह, काली शाही, मुन्ना सिंह, राकेश सिंह उर्फ धोनी सिंह, दीपू मिश्रा, प्रो. बदरी सिंह, भीष्म सिंह, अवध बिहारी सिंह, विनय मिश्र उर्फ दीपू मिश्र, मनोज शाही, बैरिस्टर राय, सुमित कुमार, अंजय राय, बद्री नारायण सिंह और संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन अखिलेश्वर पांडेय ने किया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन