गोपालगंज में जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा माहौल, पूर्व विधायक ने किया मटकी फोड़ प्रतियोगिता का उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

मटकी फोड़ कार्यक्रम का उद्घाटन करते पूर्व विधायक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

फुलवरिया के रामपुर कलां में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पूर्व विधायक ने किया उद्घाटन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़।

विज्ञापन

Gopalganj News : फुलवरिया प्रखंड क्षेत्र के रामपुर कलां गांव स्थित प्राचीन काली माई मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य मटकी फोड़ (दही हांडी) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन को देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों के साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. पूरे परिसर में उत्सव और भक्ति का माहौल बना रहा.

विज्ञापन

पूर्व विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेश सिंह कुशवाहा ने फीता काटकर किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाये रखते हैं. साथ ही, इन आयोजनों से युवाओं में एकजुटता, अनुशासन और भाईचारे की भावना मजबूत होती है.

मानव पिरामिड बनाकर युवाओं ने फोड़ी मटकी

उद्घाटन के बाद युवाओं की टोलियों ने मटकी फोड़ने के लिए जोरदार प्रदर्शन किया. हवा में लटकायी गयी मटकी तक पहुंचने के लिए युवाओं ने मानव पिरामिड बनाया. कई प्रयासों के बाद एक टीम ने ऊंचाई पर बंधी मटकी फोड़कर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली.

जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा परिसर

मटकी फूटते ही दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया. पूरा परिसर ‘जय श्रीकृष्ण’ और ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंज उठा. बच्चों और युवाओं में भी कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला.

आयोजन समिति और पुलिस प्रशासन का रहा सहयोग

कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न कराने में आयोजन समिति के सदस्यों, कार्यकर्ताओं और पुलिस प्रशासन का सराहनीय योगदान रहा. प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन