गोपालगंज में प्रस्तावित छात्र प्रदर्शन को लेकर रेलवे हाई अलर्ट पर, प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाई गई

Updated:
विज्ञापन
स्टेशनों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

स्टेशनों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Gopalganj News : नीट पेपर लीक मुद्दे पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर गोपालगंज में रेलवे प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। जीआरपी, आरपीएफ और अतिरिक्त पुलिस बल को प्रमुख स्टेशनों और ट्रेनों पर तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन

Gopalganj News : नीट पेपर लीक मुद्दे पर शनिवार को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को लेकर जिले में रेलवे प्रशासन पूरी तरह हाई अलर्ट पर रहा. रेल थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में जीआरपी, आरपीएफ और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई. पूरे दिन रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई.

प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

सुरक्षा व्यवस्था के तहत थावे, हथुआ, सासामुसा, जलालपुर, गोपालगंज, रतनसराय और दिघवा दुबौली रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गई. इसके साथ ही स्टेशन परिसरों में लगातार गश्त की गई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती गई.

ट्रेनों की गतिविधियों पर रखी गई विशेष नजर

रेलवे प्रशासन ने थावे स्टेशन होकर गुजरने वाली सभी ट्रेनों की निगरानी की. अधिकारियों ने स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखी, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके.

संवेदनशील स्टेशनों पर मेटल डिटेक्टर से हुई जांच

रेल थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि हाई अलर्ट के तहत थावे, हथुआ और गोपालगंज रेलवे स्टेशनों को विशेष रूप से संवेदनशील माना गया था. इन स्टेशनों पर यात्रियों की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई. सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जीआरपी, आरपीएफ और अतिरिक्त पुलिस बल के जवान पूरे दिन तैनात रहे.

Also Read : तरैया में निजी विद्यालय का कर्कट तोड़कर चोरी, छह पंखे समेत कई सामान ले गए चोर



विज्ञापन
Manoranjan Upadhyay

लेखक के बारे में

By Manoranjan Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन