ePaper

श्रीपुर में कार से शराब की खेप लेकर जा रहा वैशाली का तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 23 May 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीपुर में कार से शराब की खेप लेकर जा रहा वैशाली का तस्कर गिरफ्तार

फुलवरिया. श्रीपुर पुलिस ने गुरुवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मिश्र बतरहां बाजार के चारमुहानी के पास वाहन जांच के दौरान एक लग्जरी कार से 135 लीटर देसी शराब बरामद की.

विज्ञापन

फुलवरिया. श्रीपुर पुलिस ने गुरुवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मिश्र बतरहां बाजार के चारमुहानी के पास वाहन जांच के दौरान एक लग्जरी कार से 135 लीटर देसी शराब बरामद की. इस कार्रवाई के दौरान एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र स्थित महानार खरसामा गांव निवासी सुबोध सिंह के पुत्र विक्की कुमार सिंह के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष नेहा कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद विशेष टीम गठित कर इलाके में नाकाबंदी की गयी थी. इसी दौरान चारमुहानी के पास एक संदिग्ध लग्जरी कार को रोका गया. जांच में कार से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई. पूछताछ में तस्कर ने शराब तस्करी की बात स्वीकार की. पुलिस ने आरोपित के खिलाफ बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. साथ ही तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की खोजबीन जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन