उचकागांव के पिपराही से पांच ग्राम स्मैक के साथ दो युवक हुए गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में

Updated:
विज्ञापन
उचकागांव के पिपराही से पांच ग्राम स्मैक के साथ दो युवक हुए गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में

उचकागांव. स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपराही गांव से पाखोपाली जाने वाले पथ पर नहर के समीप पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर चार पुड़िया में रखे पांच ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर किया है.

विज्ञापन

उचकागांव. स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपराही गांव से पाखोपाली जाने वाले पथ पर नहर के समीप पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर चार पुड़िया में रखे पांच ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर किया है. बताया जाता है कि अरना चेकपोस्ट प्रभारी नंदकिशोर उपाध्याय पुलिस बल के साथ निकले हुए थे. इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि पिपराही से पाखोपाली जाने वाले पथ पर नहर के समीप दो व्यक्ति स्मैक की बिक्री कर रहे हैं. सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लेकर तलाशी ली. तलाशी के दौरान आरोपितों के पास से चार पैकेट स्मैक बरामद हुए, जिनकी तौल पांच ग्राम पायी गयी. इसके बाद दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान थाना क्षेत्र के अरना गांव के संजय कुमार और आजाद आलम के रूप में की गयी है. मामले में प्राथमिकी करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन