गोपालगंज के बथुआ बाजार में ऑटो की टक्कर से स्कूटी सवार तीन युवतियां घायल, सीसीटीवी से चालक की तलाश

दुर्घटना के बाद स्कूटी सवाद तीनों युवतियों ने पुलिस को घटना की देती जानकारी | Prabhat Khabar Network
गोपालगंज के बथुआ बाजार में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां ऑटो की टक्कर से स्कूटी सवार तीन युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
Gopalganj News: फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार स्थित बड़ी मस्जिद के सामने मुख्य सड़क पर ऑटो की टक्कर से स्कूटी सवार तीन युवतियां घायल हो गईं. हादसे में स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि एक युवती के दाहिने पैर की अंगुली में चोट लगी. घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया.
बाजार जाने के दौरान ऑटो ने मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार, मगहा गांव निवासी शिल्पी कुमारी, सनम कुमारी और मुस्कान कुमारी एक ही स्कूटी से बथुआ बाजार जा रही थीं.
इसी दौरान बड़ी मस्जिद के सामने मुख्य सड़क पर सामने से आ रहे ऑटो ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद तीनों युवतियां सड़क पर गिर गईं और घायल हो गईं.
विरोध करने पर चालक पर धमकी देने का आरोप
घायल युवतियों का आरोप है कि हादसे के बाद उन्होंने ऑटो चालक का विरोध किया, तो उसने उन्हें धमकी दी और मौके से फरार हो गया.
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को संभाला गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई.
डायल 112 की टीम पहुंची मौके पर
सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है.
सीसीटीवी फुटेज से चालक की पहचान में जुटी पुलिस
पुलिस ने बथुआ बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. फुटेज के आधार पर ऑटो और चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.
पुलिस ने बताया कि पहचान होने के बाद संबंधित चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










