ePaper

बथुआ बाजार में संदिग्धों की ली गयी तलाशी, दुकानों व एटीएम की सुरक्षा की हुई जांच

Updated at : 28 Jul 2025 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
बथुआ बाजार में संदिग्धों की ली गयी तलाशी, दुकानों व एटीएम की सुरक्षा की हुई जांच

फुलवरिया. थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार व आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया.

विज्ञापन

फुलवरिया. थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार व आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया. अभियान का नेतृत्व दारोगा राजेश कुमार पासवान ने किया. इसका उद्देश्य क्षेत्र में अपराध और असामाजिक तत्वों पर लगाम कसना था. पुलिस टीम ने बैंकों, एटीएम केंद्रों, ज्वेलरी दुकानों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों की गहन जांच की. ज्वेलरी दुकानों के सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता की जांच की गयी और दुकानदारों को सुरक्षा उपाय मजबूत करने के निर्देश दिये गये. बाजार में आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर लोगों को जागरूक किया गया. दारोगा ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई से न सिर्फ अपराधियों में डर पैदा होगा बल्कि आम लोगों में सुरक्षा का भाव भी मजबूत होगा. उन्होंने कहा कि यह महज एक दिन का अभियान नहीं है, बल्कि इसे लगातार जारी रखा जायेगा. आमजन से अपील की गयी कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन