गोपालगंज: पढ़ाई के दौरान छात्र को सांप ने डंसा, गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

अस्पताल पर उमडी भीड
Gopalganj News: विजयीपुर में पढ़ाई के दौरान एक छात्र को विषैले सांप ने डंस लिया. गंभीर हालत में उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है.
Gopalganj News: विजयीपुर थाना क्षेत्र के मिश्र बंधौरा गांव में पढ़ाई के दौरान एक 18 वर्षीय छात्र को विषैले सांप ने डंस लिया. घटना के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. परिजनों ने उसे तत्काल विजयीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए पहले देवरिया मेडिकल कॉलेज और फिर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.
बैग के नीचे छिपा था विषैला सांप
जानकारी के अनुसार, मिश्र बंधौरा गांव निवासी छांगुर राम का 18 वर्षीय पुत्र सुंदर कुमार शनिवार रात अपने कमरे में बैठकर पढ़ाई कर रहा था. इसी दौरान कमरे में रखे बैग के नीचे छिपे एक विषैले सांप ने उसके पैर में डंस लिया. सांप के डंसते ही छात्र की तबीयत बिगड़ने लगी और उसने शोर मचाया.
शोर सुनकर पहुंचे परिजन, तुरंत अस्पताल ले गए
आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने देखा कि सांप खिड़की की ओर से बाहर निकल रहा था. इसके बाद परिजन बिना देर किए छात्र को विजयीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. बाद में बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया.
अब पहले से बेहतर है छात्र की हालत
परिजनों ने बताया कि गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में छात्र का इलाज जारी है. चिकित्सकों की देखरेख में उसकी स्थिति पहले से काफी बेहतर और सामान्य है.
इसे भी पढ़ें: ड्राइवर ही निकला डेहरी EO का कातिल, IG विकास वैभव ने हत्याकांड का किया खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











