गोपालगंज के महेंद्र महिला कॉलेज में छात्राओं ने लिया संकल्प, PM का संदेश सुन बोलीं- नशे से रहेंगे दूर

Updated:
विज्ञापन
फोटो:- पीएम मोदी का लाइव वीडियो देखते शिक्षक व छात्राएं फोटो:- कॉलेज में प्राचार्य व शिक्षकों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प | Prabhat Khabar Network

पीएम मोदी का लाइव वीडियो देखते शिक्षक व छात्राएं

Drug-Free India Campaign : गोपालगंज के महेंद्र महिला महाविद्यालय में पीएम मोदी का लाइव संबोधन सुना गया। छात्राओं और शिक्षकों ने नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Drug-Free India Campaign : महेंद्र महिला महाविद्यालय, गोपालगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में 'नशा मुक्त भारत–विकसित भारत संकल्प अभियान' के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

प्रधानमंत्री के संबोधन का सामूहिक प्रसारण देखा गया

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन का सामूहिक प्रसारण किया गया. सभी प्रतिभागियों ने संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना. इसके बाद राष्ट्रव्यापी नशा विरोधी शपथ दिलाई गई, जिसमें सभी ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया.

प्राचार्य ने युवाओं से निभाने की अपील की सामाजिक जिम्मेदारी

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. ए.के. पांडेय ने की. उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है. विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं को शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारियों को प्राथमिकता देनी होगी. उन्होंने छात्राओं से अपने घर, गांव और आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की अपील की.

एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी ने युवाओं की भूमिका बताई अहम

राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. पिंकी कुमारी ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि छात्राएं समाज में जागरूकता की मजबूत कड़ी बन सकती हैं. यदि प्रत्येक युवा नशे के खिलाफ आवाज उठाए, तो आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण मिल सकेगा.

शिक्षक और छात्राओं की रही सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम में डॉ. कुमार पंकज, डॉ. सीमा सिंह, वीरेंद्र कुमार, डॉ. बैरिस्टर यादव, डॉ. नंदकिशोर, डॉ. संगीता कुमारी और डॉ. नीता सहित महाविद्यालय के सभी विभागों के शिक्षक उपस्थित रहे. छात्राओं में अंजली कुमारी, काजल कुमारी, तनु कुमारी, नंदनी कुमारी समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेविकाओं ने भाग लिया.

कार्यक्रम के अंत में लिया गया नशा मुक्ति का संकल्प

कार्यक्रम के समापन पर सभी छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने नशा नहीं करने, नशे के खिलाफ समाज को जागरूक करने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प दोहराया.

Also Read : गोपालगंज में 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजा इलाका, बहेरा बाबा मंदिर की कलशयात्रा में उमड़ा जनसैलाब


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन