गोपालगंज में महावीरी मेला से लौट रहे दो मजदूरों की मौत, एनएच-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर

Updated:
विज्ञापन

मृतक जितेश का फ़ाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज में महावीरी अखाड़ा मेला देखकर लौट रहे दो मजदूरों की सड़क हादसे में मौत हो गई. एनएच-27 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन

Bike Accident Gopalganj: महावीरी अखाड़ा मेला देखकर बाइक से घर लौट रहे दो मजदूरों की गुरुवार की आधी रात सड़क हादसे में मौत हो गयी. हादसा मांझा थाना क्षेत्र के दानापुर गांव के पास एनएच-27 पर हुआ. पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया.

विज्ञापन

मृतकों की पहचान मुंगरहा गांव निवासी राजेश साहनी के 24 वर्षीय पुत्र जितेश कुमार और उनके दोस्त सुजीत प्रसाद यादव के 29 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार के रूप में हुई है. दोनों एक ही बाइक से गोपालगंज शहर में महावीरी अखाड़ा मेला देखने गये थे. मेला देखने के बाद देर रात दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे. दानापुर के पास एनएच-27 पर पहुंचते ही पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी.

घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया. आसपास के लोगों की भी मौके पर भीड़ जुट गयी.

फोटो ,मृतक जितेश का फ़ाइल फोटो फोटो,मृतक अनुज कुमार का फ़ाइल फोटो फोटो,मौत की सूचना मिलने के बाद रोते बिलखते मृतक के परिजन . फोटो मौत की सूचना मिलने के बाद अस्पताल में जुटी लोगो की भीड़. | Prabhat Khabar Network

एक माह पहले दुबई से घर लौटा था जितेश

जितेश कुमार दुबई में शटरिंग का काम करता था और करीब एक माह पहले ही घर लौटा था. वह चार भाइयों में सबसे छोटा था. परिवार के अनुसार, घर लौटने के बाद वह अपने परिजनों के साथ रह रहा था.

वहीं, अनुज कुमार यमुनानगर की एक प्लाईवुड कंपनी में मजदूरी करता था. वह दो भाइयों में बड़ा था. अनुज की मौत से उसकी पत्नी और दो छोटी बेटियां बेसहारा हो गयीं.

फोटो ,मृतक जितेश का फ़ाइल फोटो फोटो,मृतक अनुज कुमार का फ़ाइल फोटो फोटो,मौत की सूचना मिलने के बाद रोते बिलखते मृतक के परिजन . फोटो मौत की सूचना मिलने के बाद अस्पताल में जुटी लोगो की भीड़. | Prabhat Khabar Network

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे की सूचना मिलने के बाद मांझा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया. दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने और फरार चालक की तलाश में जुटी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन