गोपालगंज में हथुआ जंक्शन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, 19 को बैठक

Updated:
विज्ञापन

बदहाल पड़ा हथुआ रेलवे स्टेशन.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मीरगंज नागरिक अधिकार मंच हथुआ जंक्शन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर आंदोलन तेज कर रहा है. 19 सितंबर को कार्यकारिणी गठन और आंदोलन की रणनीति तय करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी. इस बैठक में क्षेत्रीय प्रबुद्ध नागरिकों से शामिल होने की अपील की गई है.

विज्ञापन

Hathua Junction: हथुआ जंक्शन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर मीरगंज नागरिक अधिकार मंच आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से तेज करने की तैयारी में है. मंच की ओर से पिछले कई वर्षों से धरना-प्रदर्शन के साथ रेल अधिकारियों, रेल मंत्रालय और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को लगातार ज्ञापन सौंपकर मांग से अवगत कराया जाता रहा है. मंच का कहना है कि रेल सुविधा के विकास में राजनीतिक उदासीनता बाधक बनी हुई है.

विज्ञापन

19 सितंबर को होगी मंच की बैठक

इसी क्रम में मंच की कार्यकारिणी के गठन को लेकर 19 सितंबर, शनिवार को बैठक आयोजित की जाएगी. श्री गणेश सिनेमा परिसर स्थित गणेश मैरिज हॉल में शाम 7:30 बजे होने वाली बैठक में तदर्थ समिति कार्यकारिणी गठन से संबंधित अपना प्रारूप प्रस्तुत करेगी.

फोटो- बदहाल पड़ा हथुआ रेलवे स्टेशन | Prabhat Khabar Network

बैठक में हथुआ जंक्शन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर आंदोलन की आगामी रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी.

प्रबुद्ध नागरिकों से शामिल होने की अपील

मंच के निवेदक राजेश गुप्ता और सुनील कुमार पांडेय ने अनुमंडल क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों से बैठक में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि हथुआ जंक्शन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग किसी एक व्यक्ति या संस्था की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के नागरिकों की रेल सुविधा से जुड़ा मुद्दा है.

मंच के अनुसार, बैठक में आंदोलन को और प्रभावी बनाने के लिए आगे की गतिविधियों को लेकर निर्णय लिया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन