ePaper

बैकुंठपुर में विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान तेज, 96% मतदाताओं के प्रपत्र किये गये अपलोड

Updated at : 23 Jul 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
बैकुंठपुर में विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान तेज, 96% मतदाताओं के प्रपत्र किये गये अपलोड

बैकुंठपुर. प्रखंड में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष सघन पुनरीक्षण 2025 के तहत मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरने का कार्य तेजी से जारी है.

विज्ञापन

बैकुंठपुर. प्रखंड में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष सघन पुनरीक्षण 2025 के तहत मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरने का कार्य तेजी से जारी है. अब तक कुल मतदाताओं में से 96 प्रतिशत के प्रपत्र ऑनलाइन अपलोड हो चुके हैं. शेष 4 प्रतिशत के प्रपत्र भरवाने के लिए बीडीओ नंदकिशोर साह के नेतृत्व में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान में प्रखंड के सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, पर्यवेक्षक, बीएलओ और सहायक बीएलओ सक्रिय हैं. वे गांव-गांव जाकर जागरूकता बढ़ा रहे हैं और छूटे हुए मतदाताओं को प्रपत्र भरवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. बीडीओ ने बुधवार को कई पंचायतों के मतदान केंद्रों का दौरा कर कार्य की समीक्षा की और स्थानीय प्रतिनिधियों व ग्रामीणों से मुलाकात कर प्रोत्साहन दिया. बीडीओ ने अधिकारियों को गुरुवार शाम पांच बजे तक पुनरीक्षण कार्य समर्पित करने तथा 24 जुलाई तक इसे पूरा करने का निर्देश दिया है. उसी दिन पंचायत सरकार भवन में समीक्षा बैठक में उन्होंने बीएलओ, पर्यवेक्षकों व अन्य कर्मियों के साथ वार्ड स्तर पर कार्यों की जांच की. बीडीओ ने कहा कि जिन मतदाताओं का पुनरीक्षण पूरा नहीं हुआ, उनके बारे में जानकारी जुटायी जाये. यदि कोई मतदाता लंबे समय से बाहर है, तो परिजनों से आवश्यक कागजात लिये जाएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन