Gopalganj News: एसपी ने लापरवाह सब इंस्पेक्टर पर लिया बड़ा एक्शन, सीसीटीवी फुटेज में हुआ बड़ा खुलासा
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 08 Jan 2025 10:16 PM
Gopalganj News: चर्चित संध्या स्वीट्स गोलीकांड में लापरवाही बरतने वाले सब इंस्पेक्टर आंचल कुमार पर पुलिस अधीक्षक (SP) ने बड़ा एक्शन लिया है. एसपी ने कहा है कि किसी भी हाल में दोषी नहीं बख्शे जाएंगे.
Gopalganj News: गोपालगंज के हथुआ बाजार के चर्चित संध्या स्वीट्स गोलीकांड में हथुआ थाने के सब इंस्पेक्टर आंचल कुमार को लापरवाही पाते हुए निलंबित कर दिया गया है. पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने घटनास्थल की जांच के बाद कार्रवाई किया है. एसआइ पर हुए कार्रवाई के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है. वहीं, गोलीकांड का लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें चार की संख्या में सिर पर टोपी पहने हुए और हाथ में हथियार लिये हुए अपराधी दिख रहे हैं. पुलिस ने अपराधियों की पहचान करने का दावा करते हुए उन्हें सरेंडर करने के लिए अल्टीमेटम दिया है.

कुर्की-जब्ती कराएगी पुलिस
आत्मसमर्पण नहीं किये जाने पर पुलिस कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करेगी. एक जनवरी की रात में करीब 8.30 बजे बाइक सवार चार अपराधियों ने संध्या स्वीट्स दुकान में धाबा बोला था, जिसमें दुकान में मौजूद छोटू सिंह उर्फ रौशन और अजीत सिंह को गोली मार दी गयी थी. पुलिस ने जांच के बाद मनीछापर गांव के रहनेवाले अपराधी महेश पटेल के पुत्र सागर पटेल से घायलों के बीच आपसी रंजिश बताया था. वहीं, इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी, लेकिन घटना के बाद से सभी अपराधी फरार बताये जा रहे हैं. अब इस मामले में पुलिस ने लापरवाही पुलिसकर्मी को निलंबित करते हुए अपराधियों पर कार्रवाई करते हुए दबिश बढ़ानी शुरू कर दी है.

लापरवाही पर होगी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान ही साफ कर दिया था कि किसी भी घटना में लापरवाही या पुलिस की छवि खराब करनेवाले पुलिसकर्मी को छोड़ा नहीं जायेगा. लापरवाही पर निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई के लिए भी अनुशंसा की जायेगी. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता का पुलिस पर विश्वास और भरोसा कायम है, उसे और मजबूत किया जायेगा. आम जनता से भी अपील किया गया है कि अपराध मुक्त समाज बनाने में पुलिस की मदद के लिए आगे आएं.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बख्शे नहीं जाएंगे अपराधी
पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने अपराधियों को कड़ा मैसेज देते हुए कहा कि किसी भी हाल पर अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे. क्राइम कंट्रोल के लिए पुलिस हर स्तर पर कार्रवाई करने के लिए कदम उठा रही है. अपराधियों को सरेंडर करने के लिए चेतावनी दिया गया है, आत्मसमर्पण नहीं किये जाने पर पुलिस न्यायालय से आदेश लेकर उनके घर को कुर्की-जब्ती करेगी. उन्होंने कहा कि संध्या स्वीट्स में गोली चलानेवाले सभी अपराधियों को चिन्हित कर लिया गया है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी कर ली जायेगी.
इसे भी पढ़ें: Gopalganj News: पूड़ी -पुलाव के विवाद में ली थी एक की जान, चार साल बाद कोर्ट 5 लोगों को सुनाएगी सजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










