गोपालगंज: JPU स्नातक सेमेस्टर-3 की परीक्षा शांतिपूर्ण, पूर्ववर्ती परीक्षार्थियों ने दी एमडीसी पेपर-3 की परीक्षा

Updated:
विज्ञापन
फोटो:- परीक्षा देते परिक्षार्थी  | Prabhat Khabar Network

परीक्षा देते परिक्षार्थी

JPU स्नातक सत्र 2024-28 सेमेस्टर-3 की एमडीसी पेपर-3 परीक्षा गोपालगंज के तीन केंद्रों पर शांतिपूर्ण हुई. पूर्ववर्ती परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी.

विज्ञापन

गोपालगंज: जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) के स्नातक सत्र 2024-28 के सेमेस्टर-3 की परीक्षा के चौथे दिन शुक्रवार को जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर मल्टी डिसिप्लिनरी कोर्स (एमडीसी) पेपर-3 की परीक्षा शांतिपूर्ण और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई. परीक्षा में पूर्व की परीक्षा में अनुत्तीर्ण या अनुपस्थित रहे पूर्ववर्ती छात्र-छात्राएं शामिल हुए.

जिले के सात अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों के परीक्षार्थियों ने दोनों पालियों में परीक्षा दी. अधिकांश केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या कम रही. विश्वविद्यालय के निर्देश के अनुसार सभी केंद्रों पर सुरक्षा और परीक्षा संबंधी नियमों का सख्ती से पालन कराया गया. परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र से कदाचार या अन्य किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली.

प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की जांच के बाद मिला प्रवेश

विश्वविद्यालय के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गयी.

परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की जांच की गयी. जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया. परीक्षा शुरू होने के बाद मुख्य द्वार बंद कर दिया गया.

पूरी परीक्षा के दौरान वीक्षक और केंद्राधीक्षक व्यवस्था पर नजर बनाए रहे. सभी केंद्रों पर अनुशासित और शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न हुई.

कमला राय कॉलेज में सभी परीक्षार्थी उपस्थित

शहर के कमला राय कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एचके पांडेय ने बताया कि दोनों पालियों में एमडीसी पेपर-3 की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई.

पहली पाली में 65 और दूसरी पाली में 37 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. दोनों पालियों में कोई भी परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं रहा.

महेंद्र महिला कॉलेज में एक-एक परीक्षार्थी अनुपस्थित

महेंद्र महिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके पांडेय ने बताया कि पहली पाली में 58 में से 57 और दूसरी पाली में 16 में से 15 परीक्षार्थी उपस्थित रहे.

दोनों पालियों में एक-एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा. केंद्र पर परीक्षा विश्वविद्यालय के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई.

गोपेश्वर कॉलेज में भी शांतिपूर्ण रही परीक्षा

हथुआ स्थित गोपेश्वर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अंजलि गुप्ता ने बताया कि उनके केंद्र पर भी पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं की परीक्षा दोनों पालियों में आयोजित की गयी.

उन्होंने बताया कि परीक्षा विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई.

आज होगी एईसी पेपर-3 की परीक्षा

विश्वविद्यालय के परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को दोनों पालियों में एबिलिटी एन्हांसमेंट कोर्स (एईसी) पेपर-3 की परीक्षा होगी.

परीक्षार्थियों से निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और अपने साथ प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लाने की अपील की गयी है.

Also Read: पीके के सामने थाने में क्यों भिड़ गए जन सुराज के दो सीनियर नेता? पूर्व डीजी आरके मिश्रा ने किशोर मुन्ना को लगाई फटकार, VIDEO वायरल


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन