J P University: कल से भरे जाएंगे सेमेस्टर-3 की परीक्षा फॉर्म, मार्कशीट में गड़बड़ियां का अब तक सुधार नहीं

Updated:
विज्ञापन
J P University: कल से भरे जाएंगे सेमेस्टर-3 की परीक्षा फॉर्म, मार्कशीट में गड़बड़ियां का अब तक सुधार नहीं

J P University : जिले के सभी डिग्री कॉलेजों में इन दिनों अंकपत्र की त्रुटियों को लेकर छात्रों की भीड़ लग रही है. किसी के प्रैक्टिकल के अंक गायब हैं, तो किसी के थ्योरी के अंक अंकित नहीं हैं.

विज्ञापन

J P University : जयप्रकाश विश्वविद्यालय के चार वर्षीय स्नातक सत्र 2024-28 के विद्यार्थियों के लिए सोमवार 6 जुलाई से सेमेस्टर-3 परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो रही है. जिसकी अंतिम तिथि 15 जुलाई तक है. लेकिन फॉर्म भरने से पहले ही सेमेस्टर-2 की मार्कशीट में सामने आई गड़बड़ियों ने सैकड़ों छात्र-छात्राओं की चिंता बढ़ा दी है.

मार्कशीट में ये हैं गड़बड़ियां

विश्वविद्यालय के नियम के अनुसार सेमेस्टर-3 का परीक्षा फॉर्म भरने के लिए सेमेस्टर-1 व सेमेस्टर-2 को मिलाकर न्यूनतम 28 क्रेडिट होना अनिवार्य है. ऐसे में जिन विद्यार्थियों के अंकपत्र में थ्योरी या प्रैक्टिकल के अंक दर्ज नहीं हैं, परिणाम अधूरा है अथवा अंकपत्र डिजि लॉकर पर उपलब्ध नहीं है, उन्हें आशंका है कि 28 क्रेडिट अंक पूरा न होने से वे परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित हो सकते हैं. जिले के सभी डिग्री कॉलेजों में इन दिनों अंकपत्र की त्रुटियों को लेकर छात्रों की भीड़ लग रही है. किसी के प्रैक्टिकल के अंक गायब हैं, तो किसी के थ्योरी के अंक अंकित नहीं हैं. कॉलेज प्रशासन विद्यार्थियों से आवेदन लेकर सभी मामलों का विवरण तैयार कर विश्वविद्यालय भेज रहा है.

एक सप्ताह में त्रुटियों की जांच कर होगा सुधार

प्राचार्य से फोन से बातचीत में परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्र ने आश्वासन दिया है कि अंकपत्र से संबंधित सभी त्रुटियों की जांच कर एक सप्ताह के भीतर सुधार कर दिया जाएगा. साथ ही जिन विद्यार्थियों का अंकपत्र अब तक डिजिलॉकर पर उपलब्ध नहीं है, उसे भी शीघ्र अपलोड कराया जाएगा.

इन कागजातों का कराना होगा सत्यापन

इधर, विश्वविद्यालय ने छह जुलाई से 15 जुलाई तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने का कार्यक्रम जारी किया है. परीक्षा शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है. ऑनलाइन आवेदन के बाद विद्यार्थियों को सेमेस्टर-1 व 2 का अंकपत्र, प्रवेश पत्र, पंजीयन पत्र, ऑनलाइन शुल्क भुगतान की रसीद सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज संबंधित कॉलेज में जमा करने होंगे. कॉलेज स्तर पर सत्यापन के बाद ही आवेदन विश्वविद्यालय भेजे जाएंगे.

28 क्रेडिट प्राप्त छात्र-छात्राएं ही भरेंगे परीक्षा फॉर्म

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि न्यूनतम 28 क्रेडिट प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं ही सेमेस्टर-3 परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. वहीं सभी प्राचार्यों को परीक्षा फॉर्म का सत्यापन पूरी सावधानी से करने का निर्देश दिया गया है. बिना पंजीकरण या 28 क्रेडिट नहीं पूरा करने वाले किसी छात्र का फॉर्म अग्रसारित होने पर संबंधित प्राचार्य और सत्यापन पदाधिकारी की जवाबदेही तय होगी. सत्यापित परीक्षा प्रपत्रों की सूची 16 जुलाई तक विश्वविद्यालय में जमा करनी है.

Also Read : गोपालगंज में अब इस आधार पर होगा टीचरों का ट्रांसफर, जिला शिक्षा विभाग ने तय किया मानक

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन