ePaper

सामाजिक न्याय परिचर्चा के लिए राजद देगा प्रशिक्षण, तैयारी को लेकर पार्टी के सभी विधायकों के साथ पार्टी की बैठक

Updated at : 04 May 2025 3:58 PM (IST)
विज्ञापन
सामाजिक न्याय परिचर्चा के लिए राजद देगा प्रशिक्षण, तैयारी को लेकर पार्टी के सभी विधायकों के साथ पार्टी की बैठक

गोपालगंज. राजद सामाजिक न्याय परिचर्चा के माध्यम से अपने पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करेगा. विधानसभा स्तर पर होने वाले कार्यक्रम की शुरुआत पांच मई से होगी.

विज्ञापन

गोपालगंज. राजद सामाजिक न्याय परिचर्चा के माध्यम से अपने पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करेगा. विधानसभा स्तर पर होने वाले कार्यक्रम की शुरुआत पांच मई से होगी. कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पार्टी के सभी विधायक, पूर्व विधायक तथा विधानसभा प्रभारी व सह प्रभारी की एक बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया. कार्यक्रम की जानकारी देते हुए दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि 5 मई को बैकुंठपुर, 6 मई को बरौली, 7 मई को गोपालगंज, 8 मई को कुचायकोट, 9 मई को भोरे तथा 10 मई को हथुआ विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन किया गया है. उन्होंने बताया कि परिचर्चा में पूर्व मंत्री जितेंद्र कुमार राय के नेतृत्व में छह सदस्यों की टीम कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेगी. राजद के प्रधान महासचिव इम्तेयाज अली भुट्टो ने बताया कि कार्यक्रम में सभी प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, उनकी कमेटी, सभी बूथों के क्रियाशील सदस्य, प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारी, प्रवक्ता तथा सोशल मीडिया की टीम को आमंत्रित किया गया है. बैठक में बैकुंठपुर के विधायक प्रेमशंकर यादव, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष रेयाजुल हक राजू, पूर्व विधायक किरण राय, राजद उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र मांझी, पिंटू पांडेय, फैज अकरम, जिला महासचिव सुदामा राम, मो. सोनू, संतोष यादव, रघु यादव, मोती लाल पंडित, प्रभु राम तथा निरंजन यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay Kumar Abhay

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Abhay

Sanjay Kumar Abhay is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन