गोपालगंज से गायब हुईं पांच लड़कियों को पुलिस ने पटना जंक्शन से किया बरामद

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Aug 2024 9:41 PM

विज्ञापन

गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र के एक गांव से गायब हुईं पांच लड़कियों को पुलिस ने रेस्क्यू कर पटना जंक्शन से सकुशल बरामद कर लिया है. वहीं, लड़कियों को भगानेवाली एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार महिला मांझा थाना क्षेत्र के कमनपुरा गांव की रहनेवाली है, जो गांव के ही एक गैस एजेंसी पर काम करती थी.

विज्ञापन

मांझा. गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र के एक गांव से गायब हुईं पांच लड़कियों को पुलिस ने रेस्क्यू कर पटना जंक्शन से सकुशल बरामद कर लिया है. वहीं, लड़कियों को भगानेवाली एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार महिला मांझा थाना क्षेत्र के कमनपुरा गांव की रहनेवाली है, जो गांव के ही एक गैस एजेंसी पर काम करती थी. पुलिस ने मेडिकल जांच कराने के बाद सभी लड़कियों को उनके परिजनों को सौंप दिया है. वहीं, इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि मांझा थाना क्षेत्र के एक गांव से बीते 22 अगस्त की रात पांच नाबालिग लड़कियां अचानक से गायब हो गयीं थीं. इसकी सूचना मिलने के बाद मांझा थानाध्यक्ष संग्राम सिंह ने एक टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों नाबालिग लड़कियों को पटना जंक्शन से बरामद कर लिया. वहीं एक महिला आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित महिला अपने दो बच्चों तथा पति को छोड़कर पांच दिन से घर से फरार थी. पूछताछ के क्रम में आरोपित महिला ने बताया कि पांचों नाबालिगों को पहले फोन पर ब्रेन वाश किया गया था. उसके बाद पांचों को सीवान जिले के बड़हरिया में बुलाया गया था. वहीं से एक बस में बैठकर पटना ले गयी थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद नाबालिग लड़कियों को आरोपित महिला कोलकाता तथा दिल्ली में ऑर्केस्ट्रा में नचाने तथा रील्स बनाकर फेमस करने का झांसा देकर भगाकर ले जा रही थी. वहीं दो नाबालिगों की एक अज्ञात व्यक्ति से पूर्व से बात होती थी. अंजान व्यक्ति दोनों नाबालिगों को फोन कर शादी करने के लिए बुलाता था. पुलिस पांचों लड़कियों को बरामद कर आगे की कार्रवाई कर रही है. थानाध्यक्ष संग्राम सिंह ने बताया कि नेटवर्क में कितने लोग हैं, इसकी जांच की जा रही है. एक-एक लोगों की पहचान की गिरफ्तारी की जायेगी. मानव तस्करी से जुड़े केस को लेकर पुलिस अलर्ट हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन