Gopalganj News : कुचायकोट पुलिस ने भू- माफियाओं को अरेस्ट कर दूसरे दिन आधी रात को छोड़ा, डीआइजी ने दिया जांच का आदेश

Gopalganj News : कुचायकोट पुलिस ने एक भू-माफिया को अरेस्ट कर दो दिनों तक हिरासत में रखने के बाद आधी रात को छोड़ दिया. यह मामला सारण डीआइजी नीलेश कुमार के पास पहुंच गया. डीआइजी ने मामले को गंभीरता से लिया.
गोपालगंज. कुचायकोट पुलिस ने एक भू-माफिया को अरेस्ट कर दो दिनों तक हिरासत में रखने के बाद आधी रात को छोड़ दिया. यह मामला सारण डीआइजी नीलेश कुमार के पास पहुंच गया. डीआइजी ने मामले को गंभीरता से लिया. एसपी से बात कर तत्काल प्रभाव से 28 फरवरी से दो मार्च तक के सीसीटीवी फुटेज को तलब किया है. डीआइजी ने एसपी से खुद जांच करने का निर्देश दिया है.
पुलिस महकमे में हड़कंप
आरोप सत्य पाया गया, तो बड़ी कार्रवाई से इन्कार नहीं किया जा सकता है. डीआइजी के एक्शन से पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है. मामला कुचायकोट थाना कांड सं- 408 /2024 के मुख्य आरोपित के गिरफ्तारी से जुड़ा है. डीआइजी को कांड के सूचक हासिब अख्तर खान ने लिखित शिकायत देकर बताया कि उसकी जमीन को भू- माफिया के द्वारा बेच दिया गया था. कुचायकोट थाने में कांड दर्ज किया गया था. एसपी सर की तरफ से गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया था.
सीसीटीवी में पूरा माजरा कैद होने का दावा
डीआइजी के समक्ष कांड के सूचक ने बताया कि कुचायकोट थाने की पुलिस ने 28 फरवरी को ब्लॉक परिसर से भू- माफिया को अरेस्ट किया था. एक मार्च की रात 11 बजे के बाद उसे थाने से छोड़ दिया गया. पूरा मामला सीसीटीवी फुटेज में कैद है. यहां तक कि रात में पुलिस की ओर से मंगाये गये खाना को भी लौटाने की बात सीसीटीवी में कैद है. जांच होने पर सब साफ हो जायेगा.
कभी दादा, तो कभी रिश्तेदार बता कर बेची जमीन
कुचायकोट थाना के बंजरिया टोला मु़र्गिया के रहने वाले हासिब अख्तर खां की तहरीर पर दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि उसके पड़ोसी सैफुल शहजाद खान ने हासिब के दादा को अपना दादा बता कर उनकी 1.1 कट्ठा जमीन को बेच दिया. उसके कुछ दिन पहले उनको अपना रिश्तेदार बताया था. मामला जब सामने आया, तो कुचायकोट थाने में कांड दर्ज किया गया था. पुलिस कप्तान की ओर से कांड में जांच कर सत्य करार देते हुए गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया था.
डीआइजी ने कहा, मामला गंभीर, हो रही जांच
सारण डीआइजी नीलेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. इसे गंभीरता से लेकर जांच करायी जा रही है. दोषी पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




