उचकागांव पुलिस ने इनामी बदमाश धमाका बाबा को सीतामढ़ी से किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
उचकागांव पुलिस ने इनामी बदमाश धमाका बाबा को सीतामढ़ी से किया गिरफ्तार

उचकागांव. स्थानीय थाने की पुलिस ने 10 वर्षों से फरार चल रहे इनामी बदमाश को सीतामढ़ी से गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

उचकागांव. स्थानीय थाने की पुलिस ने 10 वर्षों से फरार चल रहे इनामी बदमाश को सीतामढ़ी से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधी की पहचान शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के छितौनी गांव निवासी धमाका बाबा उर्फ अवधेश सिंह के रूप में हुई है. बताया जाता है कि 10 अगस्त 2014 को थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव के समीप एक लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था. पीड़ित द्वारा अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. पुलिस जांच के दौरान धमाका बाबा का नाम प्रकाश में आया, लेकिन वह घटना के बाद से ही फरार चल रहा था. पिछले दिनों थानाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव को सूचना मिली कि वांछित बदमाश सीतामढ़ी में छिपा हुआ है. सूचना के सत्यापन के बाद अपर थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस अवर निरीक्षक आनंद कुमार, सिपाही परमहंस पासवान व विनोद कुमार राम की टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन