गोपालगंज में सोलर मेला, 40 लोगों ने सोलर प्लांट के लिए दिया आवेदन, जानें कितनी मिलेगी सब्सिडी
सोलर मेला में मौजूद लोग
गोपालगंज में प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना को लेकर सोलर मेला आयोजित किया गया, जिसमें 40 लोगों ने सोलर प्लांट लगाने के लिए आवेदन किया. मेले में योजना के लाभ, सब्सिडी और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई.
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना को लेकर सोमवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोलर मेला लगाया गया. जेई सुदीप कुमार के नेतृत्व में आयोजित मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और योजना के तहत सोलर प्लांट लगाने की जानकारी ली. इस दौरान सोलर प्लांट लगाने के लिए 40 आवेदन प्राप्त हुए.
लोगों को दी गयी योजना की पूरी जानकारी
सोलर मेले में पहुंचे लोगों को कर्मियों ने प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी. इसके साथ ही सोलर प्लांट की क्षमता, लागत, सब्सिडी और आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया. अधिकारियों ने लोगों को योजना का लाभ उठाकर अपने घरों पर सोलर प्लांट लगाने के लिए प्रेरित किया.
तीन किलोवाट तक के प्लांट पर मिलेगी सब्सिडी
मेले में बताया गया कि बिना बैटरी के एक किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट की कीमत करीब 65 हजार रुपये, दो किलोवाट की करीब एक लाख 44 हजार रुपये और तीन किलोवाट क्षमता के प्लांट की कीमत करीब दो लाख 12 हजार रुपये है.
योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से एक किलोवाट क्षमता के प्लांट पर 30 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 60 हजार रुपये तथा तीन किलोवाट और उससे अधिक क्षमता के प्लांट पर अधिकतम 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जाती है.
बैंक खाते में भेजी जाती है सब्सिडी
अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी सीधे लाभुक के बैंक खाते में भेजी जाती है. मेले में लोगों को ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया और इसके लिए जरूरी दस्तावेजों की भी जानकारी दी गयी.
अधिकारियों ने लोगों से प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने और घरों पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली खर्च में बचत करने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











