27 नवंबर को स्कूलों में दिलायी जायेगी ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ की शपथ

Published by : SHARWAN KUMAR Updated At : 21 Nov 2025 7:44 PM

विज्ञापन

गोपालगंज. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देश पर जिले के सभी विद्यालयों में 27 नवंबर को ‘बाल विवाह मुक्त भारत प्रतिज्ञा दिवस’ आयोजित किया जायेगा.

विज्ञापन

गोपालगंज. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देश पर जिले के सभी विद्यालयों में 27 नवंबर को ‘बाल विवाह मुक्त भारत प्रतिज्ञा दिवस’ आयोजित किया जायेगा. छात्रों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जायेगा और चेतना सत्र के दौरान उन्हें सामूहिक रूप से शपथ दिलायी जायेगी. डीपीओ मुकेश कुमार ने बताया कि सभी स्कूलों के लिए इस संबंध में दिशा- निर्देश दिये गये हैं. जिले के सभी मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में बाल विवाह से होने वाले नुकसान पर चर्चा, छात्र-छात्राओं की परिचर्चा, कानूनी प्रावधानों व रोकथाम उपायों की जानकारी, सामूहिक प्रतिज्ञा आयोजित की जायेगी. जिले के हजारों छात्र-छात्राएं एक साथ यह शपथ लेंगे कि वे बाल विवाह का विरोध करेंगे तथा समाज को बाल विवाह मुक्त बनाने में सहयोग देंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHARWAN KUMAR

लेखक के बारे में

By SHARWAN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन