Gopalganj News : बूथों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का आदेश

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News : बूथों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का आदेश

भोरे प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 103 भोरे (अजा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सह बीडीओ दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सेक्टर पदाधिकारियों की बैठक की गयी.

विज्ञापन

भोरे. भोरे प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 103 भोरे (अजा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सह बीडीओ दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सेक्टर पदाधिकारियों की बैठक की गयी. बैठक में आगामी विधानसभा आम चुनाव की तैयारियों को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में बीडीओ ने कहा कि निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है. इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा. उन्होंने उपस्थित सेक्टर पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची, मतदान केंद्रों की तैयारी, इवीएम की सुरक्षा, मतदाता जागरूकता अभियान और दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि प्रत्येक सेक्टर पदाधिकारी समय पर अपने क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे तथा मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे. साथ ही, किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचना देंगे. बैठक में यह भी तय किया गया कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद सभी पदाधिकारी नियमों का सख्ती से पालन करायेंगे. बैठक में सभी सेक्टर पदाधिकारी, संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shah Abid Hussain

लेखक के बारे में

By Shah Abid Hussain

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन