एनआरआइ महिला से लूट का खुलासा, दो अपराधी हथियार के साथ धराये
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Apr 2024 9:39 PM
महम्मदपुर ओवरब्रिज के पास पुलिस ने छापेमारी कर लोडेड हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधी मांझागढ़ थाना क्षेत्र के सिपाह खास परशुराम पुर गांव के मेराज अंसारी और सुरवनिया के शहीद आजम है. अपराधियों के पास से पुलिस ने एक लोडेड कट्टा, एक देसी रिवॉल्वर, तीन कारतूस, लूट में प्रयोग की गयी एक बाइक, एक मोबाइल तथा एनआरआइ महिला रिचा शर्मा से लूटे गये बैग तथा सोना जड़ा हुआ लाल झोला बरामद किया गया. एनआरआइ महिला से हुए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर लेने का दावा भी किया है.
सिधवलिया (गोपालगंज). महम्मदपुर ओवरब्रिज के पास पुलिस ने छापेमारी कर लोडेड हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधी मांझागढ़ थाना क्षेत्र के सिपाह खास परशुराम पुर गांव के मेराज अंसारी और सुरवनिया के शहीद आजम है. अपराधियों के पास से पुलिस ने एक लोडेड कट्टा, एक देसी रिवॉल्वर, तीन कारतूस, लूट में प्रयोग की गयी एक बाइक, एक मोबाइल तथा एनआरआइ महिला रिचा शर्मा से लूटे गये बैग तथा सोना जड़ा हुआ लाल झोला बरामद किया गया. एनआरआइ महिला से हुए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर लेने का दावा भी किया है. सिधवलिया एसडीपीओ अभय कुमार रंजन को मुखबिरों की सूचना दी कि ओवरब्रिज के पास कुछ अपराधी सीएसपी लूट की योजना बना रहे हैं. एसडीपीओ ने महम्मदपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार, बरौली थानाध्यक्ष जयहिंद यादव, महम्मदपुर थाने के अवर निरीक्षक पिंटू कुमार की टीम गठित कर कार्रवाई का आदेश दिया. महम्मदपुर ओवरब्रिज के पास से दो अपराधियों को अपराध की योजना बनाते गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की पूछताछ में अपराधियों ने एनआरआइ महिला से लूट तथा बरौली में फ्लिपकार्ट कर्मी से लूट में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. पूर्व में मढौरा थाने में आर्म्स एक्ट का एक मामला भी दर्ज है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










