गोपालगंज: कोन्हवां पैक्स में बनेगा 17.5 लाख की लागत से अत्याधुनिक ग्रामीण हाट, 20 गांवों के किसानों को मिलेगा सीधा बाजार

Updated:
विज्ञापन

कोन्हवां पैक्स के अध्यक्ष को चेक सौंपते नाबार्ड के सीजीएम व अन्य | Prabhat Khabar

गोपालगंज के कोन्हवां पैक्स में नाबार्ड की 17.5 लाख की मदद से एक अत्याधुनिक ग्रामीण हाट का निर्माण होगा. यह हाट किसानों, पशुपालकों और कारीगरों को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़ेगा, जिससे उन्हें बेहतर मूल्य मिलेगा. इस आधुनिक हाट में 20 गांवों के लगभग 25,000 लोग लाभान्वित होंगे, जो स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देगा.

विज्ञापन

गोपालगंज: जिले के कोन्हवां पैक्स में जल्द ही नाबार्ड के सहयोग से अत्याधुनिक ग्रामीण हाट का निर्माण होगा. इस परियोजना के लिए नाबार्ड ने 17.50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत की है. इस हाट के बनने से किसानों, पशुपालकों, स्थानीय कारीगरों और छोटे व्यापारियों को अपने उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

रविवार को पटना के मौर्यालोक कॉम्प्लेक्स में आयोजित नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस समारोह में कोन्हवां पैक्स के अध्यक्ष उदयमल चौधरी को सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया. चेक नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) गौतम कुमार सिंह सहित सहकारिता और बैंकिंग क्षेत्र के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सौंपा गया.

किसानों और स्थानीय व्यापारियों को मिलेगा सीधा बाजार

ग्रामीण हाट में सब्जी, मछली, मुर्गा, दूध, उर्वरक विक्रेताओं के साथ-साथ स्थानीय कारीगरों को अपने उत्पाद बेचने के लिए आधुनिक और सुरक्षित मंच उपलब्ध कराया जाएगा. इससे किसानों को बिचौलियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और उन्हें अपने उत्पाद का बेहतर मूल्य मिलने की संभावना बढ़ेगी.

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा हाट

नाबार्ड की वित्तीय सहायता से बनने वाला यह ग्रामीण हाट आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा. इसमें ऊंचे चबूतरे, पक्की छत, सुरक्षित बाउंड्री वॉल, रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था, पुरुष एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय, शुद्ध पेयजल, बेहतर जल निकासी व्यवस्था तथा कचरा प्रबंधन के लिए तीन वर्मी-कंपोस्ट पिट का निर्माण किया जाएगा.

20 गांवों की 25 हजार आबादी को मिलेगा लाभ

इस ग्रामीण हाट से आसपास के करीब 20 गांवों की लगभग 25 हजार आबादी को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है. अनुमान है कि सामान्य दिनों में यहां करीब 500 और छुट्टियों के दिनों में 2,000 तक खरीदार पहुंच सकते हैं. इससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और सालाना लगभग 10 लाख रुपये का कारोबार होने की संभावना है.

पैक्स को भी होगा आर्थिक लाभ

हाट के संचालन से पैक्स को स्टॉल शुल्क के रूप में अतिरिक्त आय होगी. वहीं सुरक्षित परिसर और बेहतर सुविधाओं के कारण ग्रामीण महिलाएं भी बिना किसी परेशानी के अपने उत्पाद बेच सकेंगी.

कोन्हवां पैक्स की इस उपलब्धि पर भाजपा नेता राजेश वर्णवाल, संतोष पांडेय, ज्ञानी प्रसाद, राम प्रवेश प्रसाद और मुंद्रिका प्रसाद सहित कई लोगों ने खुशी जताते हुए पैक्स प्रबंधन को बधाई दी.

इसे भी पढ़ें:गोपालगंज: 'सांवली' कहकर प्रताड़ित करने और फोन पर तीन तलाक देने का आरोप, कोर्ट ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन