ePaper

शेर पैक्स चुनाव में एक अभ्यर्थी का नामांकन हुआ अवैध घोषित, अब सात उम्मीदवारों के बीच होगी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव

Updated at : 08 May 2025 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
शेर पैक्स चुनाव में एक अभ्यर्थी का नामांकन हुआ अवैध घोषित, अब सात उम्मीदवारों के बीच होगी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव

सिधवलिया. प्रखंड की शेर पैक्स के नामांकन में अध्यक्ष पद के एक उम्मीदवार के एक नामांकन को अवैध पाते हुए रद्द कर दिया गया.

विज्ञापन

सिधवलिया. प्रखंड की शेर पैक्स के नामांकन में अध्यक्ष पद के एक उम्मीदवार के एक नामांकन को अवैध पाते हुए रद्द कर दिया गया. 16 मई को होने वाले चुनाव के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. पूर्व में कोरम के अभाव में शेर पैक्स का चुनाव स्थगित किया गया था. सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीपीआरओ कुमार सर्वजीत ने बताया कि शेर पैक्स के लिए अध्यक्ष पद के लिए कुल आठ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था, जिसमें स्क्रूटनी में एक नामांकन पत्र रद्द हो गया है, जिस कारण अध्यक्ष पद के सात प्रत्याशी अभी चुनाव मैदान में हैं. वहीं सदस्य पद के लिए 20 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को नाम वापसी का आखिरी दिन है. नाम वापसी के समय के बाद चुनाव चिह्न आवंटित कर दिये जायेंगे. बताते चलें कि शेर पैक्स में कुल 2651 मतदाता हैं, जिनके मतदान के लिए मध्य विद्यालय शेर में कुल चार बूथ बनाये गये हैं. 16 मई को इन चार बूथों पर मतदान कराया जायेगा. वहीं उसी दिन देर शाम मतों की गिनती कर परिणाम की भी घोषणा कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay Kumar Abhay

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Abhay

Sanjay Kumar Abhay is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन