कटेया में मां-बेटी के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
कटेया में मां-बेटी के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

कटेया. स्थानीय थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव में मां-बेटी के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता राजल देवी, पति छोटेलाल प्रजापति ने थाने में आवेदन देकर पांच लोगों पर आरोप लगाया है.

विज्ञापन

कटेया. स्थानीय थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव में मां-बेटी के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता राजल देवी, पति छोटेलाल प्रजापति ने थाने में आवेदन देकर पांच लोगों पर आरोप लगाया है. शिकायत के अनुसार तीन दिसंबर की सुबह लगभग 4 बजे उनका पांच वर्षीय पुत्र घर के बाहर सड़क पर शौच करने गया था. इसी बात को लेकर उसी गांव के पट्टीदार राजदेव प्रजापति सहित चार अन्य लोग उनके घर में घुस आये और उनकी बेटी के साथ मारपीट करने लगे. विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडे से राजल देवी पर भी हमला किया, जिससे वह घायल हो गयीं. हो-हंगामा होने पर आरोपित वहां से फरार हो गये. पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन