सिकटिया में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Updated:
विज्ञापन
सिकटिया में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

सिधवलिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव के समीप एनएच-27 पर सोमवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गयी.

विज्ञापन

सिधवलिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव के समीप एनएच-27 पर सोमवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गयी. मृतक सिकटिया गांव निवासी कृष्णा जी भगत था. बताया जाता है कि वह किसी काम से सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही सिधवलिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है तथा अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन