गोपालगंज में शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, कार-बाइक से 194 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Author Rajesh pandey|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपित व बरामद शराब | Prabhat Khabar Network

कुचायकोट थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 194 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार और बाइक को भी जब्त कर लिया है.

विज्ञापन

गोपालगंज: कुचायकोट थाना पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 194 बोतलों में करीब 50 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है. इस दौरान पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर एक कार और एक बाइक भी जब्त कर ली.

वाहन जांच के दौरान हुई कार्रवाई

थानाध्यक्ष दर्पण सुमन ने बताया कि भठवा मोड़ के पास सिसवा जाने वाली सड़क पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई.

तलाशी के दौरान कार से 144 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई. वहीं, एक बाइक की जांच में 50 बोतल अंग्रेजी शराब मिली.

दो तस्कर गिरफ्तार, वाहन जब्त

पुलिस ने मौके से मुजफ्फरपुर जिले के ठेपरी निवासी अभिषेक पांडे तथा पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया निवासी राजा कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

इसके साथ ही शराब तस्करी में प्रयुक्त कार और बाइक को भी जब्त कर लिया गया.

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

थानाध्यक्ष दर्पण सुमन ने बताया कि दोनों आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Also Read: बिहार विधानसभा में आज पेश होंगे 7 विधेयक, दाखिल-खारिज, सेवा कर समेत ये हैं शामिल


विज्ञापन
राजेश पांडेय

लेखक के बारे में

By राजेश पांडेय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन