गोपालगंज: कुचायकोट में 36 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

Author Rajesh pandey|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
बरामद शराब | Prabhat Khabar Network

बरामद शराब | Prabhat Khabar Network

सारण जिले के दो तस्करों को भठवा मोड़ के पास से 36 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली है.

विज्ञापन

Gopalganj News: स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को थाना क्षेत्र के भठवा मोड़ के समीप कार्रवाई करते हुए बाइक सवार दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उनके कब्जे से 36 लीटर शराब बरामद की तथा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली.

वाहन जांच के दौरान हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार भठवा मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई. जांच के दौरान उनके पास से 36 लीटर शराब बरामद हुई, जिसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया.

सारण के रहने वाले हैं दोनों आरोपित

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के रामपुर पिपराघाट गांव निवासी अर्जुन कुमार और विकास शाह के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार दोनों उत्तर प्रदेश से शराब लेकर बाइक से छपरा जा रहे थे.

तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त

पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल (पंजीकरण संख्या BR04BA-7833) भी जब्त कर ली है. बरामद शराब को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

पूछताछ के बाद भेजे जाएंगे जेल

कुचायकोट थानाध्यक्ष दर्पण सुमन ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है. उनके विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पूछताछ पूरी होने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा.

Also Read: CM सम्राट बोले- जीविका दीदियों के कहने पर सरकार ने बिजली फ्री की और पेंशन बढ़ाई, चुनाव से पहले कराया था महिला संवाद


विज्ञापन
Rajesh Pandey

लेखक के बारे में

By Rajesh Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन